लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आकार  : पुं० [सं० आ√कृ (करना)+घञ्] १. पुकारना। बुलाना। २. बाहरी रेखाओं का वह विन्सास जिससे किसी पदार्थ विषय या व्यक्ति के रूप का ज्ञान या परिचय होता है। आकृति। शकल। मुहावरा—आकार दिखाना=चित्रकला में, रेखन के द्वारा पदार्थों या मनुष्यों का आकार मात्र दिखानेवाली रेखाएँ अंकित करना। ३. आकृति या चेहरे का ऐसा रंग-ढंग जिसमें मन का कोई भाव या विचार प्रकट होता हो। जैसे—आकार-गुप्ति-मन के भाव छिपाना। ४. आजकल मुख्य रूप से किसी वस्तु या व्यक्ति की लंबाई-चौड़ाई, ऊँचाई आदि जो उसके छोटे-बड़े, मँझोले आदि होने की सूचक होती हैं। (साइज) जैसे—इस बार यह पुस्तक बड़े आकार मे छपेगी। ५. [आ+कार] आ की मात्रा या वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारक  : पुं० [सं० आ√कृ+णिचि+ण्वुल्-अक] न्यायालय का वह पत्र जिसमें किसी को सात्री आदि देने के लिए न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा जाता है। (सम्मन साइटेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारण  : पुं० [सं० आ√कृ+णिच्+ल्युट्-अन] किसी को अपने पास बुलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकार-पत्र  : पुं० [सं० ष० त०] दे० ‘रूपक’। (फार्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकार-रेखन  : पुं० [सं० आकार-लेखन] चित्रों आदि में पदार्थों या मनुष्यों का आकार मात्र दिखाने के लिए रेखाएँ बनाना। (स्केचिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकार-रेखा  : स्त्री० [ष० त०] दे० ‘रूप-रेखा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारवान् (वत्)  : वि० [सं० आकार+मतुप्, वत्व] १. जिसका कोई आकार या रूप हो। साकार। २. अच्छे या बड़े आकार या डीलडौल वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारांत  : वि० [सं० आकार-अन्त, ब० स०] (शब्द) जिसके अंत में आ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारित  : भू० कृ० [सं० आ√कृ+णिच्+क्त] जिसे कोई आकार या रूप दिया गया हो। किसी आकार में लाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारी  : वि० [सं० आकार+हिं० ई(प्रत्यय)] आकारवाला। आकति या शक्लवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकारीठ  : पुं० [सं० आकारण-बुलाना] लड़ाई। युद्ध। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ