लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आकस्मिक  : वि० [सं० अकस्मात्+ष्ठक्-इक] अकस्मात् अर्थात् अप्रत्याशित रूप से या एकाएक घटित होनेवाला। अचानक सामने आने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकस्मिक छुट्टी  : स्त्री [सं० +हिं० ] वह छुट्टी जो यों ही या अचानक कोई काम पड़ने पर ली जाए। (कैजुअल लीव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकस्मिकतावाद  : पुं० [सं० ष० त०] दर्शन शास्त्र का एक सिद्धांत जो यह प्रतिपादित करता है कि संसार में जो कुछ होता है वह सब अप्रत्यशित रूप से, अचानक तथा आप से होता है। (ऐक्सीडेन्टलिज्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकस्मिक-निधि  : स्त्री० [कर्म० स०] किसी संस्था या राज्य की वह सुरक्षित निधि जो किसी भावी आकस्मिक विपत्ति या संकट की स्थिति के निवारण के लिए बचाकर रखी गयी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकस्मिकी  : स्त्री० [सं० आकस्मिक+ङीष्] अचानक घटित होनेवाली घटना या बात (कैजुएलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ