लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आंदोल  : पुं० [सं०√आन्दोल् (बार-बार चलाना)+घञ्] आँदोलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंदोलक  : वि० [सं०√आन्दोल्+ण्युल्-अक] १. झूलने या झूलानेवाला। २. आंदोलन करने या हलचल मचानेवाला। पुं० झूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंदोलन  : पुं० [सं०√आन्दोल्+ल्युट्-अन] १. इधर-उधर झूलना, लहराना या हिलना। २. कंपन करना। ३. लोगों को उत्तेजित करने के लिए अथवा कोई आवेगपूर्ण या असांत परिस्थिति बनाने के लिए किया जानेवाला कार्य या प्रयास। (एजीटेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंदोलनकारी (रिन्)  : पुं० [सं० आन्दोलन√कृ (करना)+णिनि] वह जो आंदोलन करता या हलचल मचाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंदोलित  : भू० कृ० [सं०√आन्दोल्+क्त] १. जो खूब हिलाया या झुलाया गया हो। २. आवेगपूर्ण। उत्तेजित या हलचल से भरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ