लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आँवला  : पुं० [सं० आमलक, प्रा० आमलग, बँ० आम्ला, गु० आंवला, सि० आंविशे, का ओम (म्) मरा० अवला] १. इमली की तरह की छोटी पत्तियोंवाला वृक्ष जिसमें गोल छोटे फल लगते है। २. उक्त फल जो स्वाद में खट्टे और खाने तथा दवा के काम आते है। ३. कुश्ती का एक दाँव या पेंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवलापत्ती  : स्त्री० [बिं० आँवला+पत्ती] सिलाई का एक प्रकार जिसमें सीयन के दोनों ओर पत्ती जैसे तिरछे टाँके लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवलासार गंधक  : स्त्री० [हिं० आँवला+सं० सारगंधक] साफ की हुई गंधक जो औषध आदि के काम में आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ