लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अहिंसक  : वि० [सं० न० त०] १. जो हिंसक न हो। हिंसा न करनेवाला। २. अहिंसावादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिंसा  : स्त्री० [सं० न० त०] [वि० अहिंसक] १. (जीवों या प्राणियों) में हिंसा (वध या हत्या) न करने की वृत्ति या भावना। २. धर्म-शास्त्रों के अनुसार, मन, वचन या कर्म से किसी को तनिक भी कष्ट न पहुँचने की क्रिया या भावना। किसी को कभी किसी तरह से पीड़ित न करना। (भारतीय हिंदू, जैन, बौद्ध आदि धर्मों का एक मुख्य विधान) ३. कंटक पाली या हंस नामकी घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिंसावाद  : पुं० [ष० त०] १. वह वाद या सिंद्धांत जिसके अनुसार सभी जीवों या प्राणियों में ईश्वर की सत्ता मानी जाती है। और इसी लिए उनका वध नही किया जाता। २. किसी को कुछ भी कष्ट न पहुँचाने का सिद्धांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिंसावादी (दिन्)  : वि० [सं० अहिंसा√वद् (बोलना)+णिनि] अहिंसा संबंधी सिद्धांतों को मानने तथा उसके अनुरूप कार्य करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिंस्र  : वि० [सं० न० त०] १. जो हिंसा न करे। अहिंसक। २. जिससे किसी को कुछ भी कष्ट या पीड़ा न पहुँचे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि  : पुं० [सं० आ√हन् (हिंसा)+डिन्, टिलोप, ह्रस्व] १. साँप। २. राहु। ३. वृत्रासुर। ४. ठग। वंचक। ५. अश्लेषा नक्षत्र। ६. पृथिवी। ७. सार्य। ८. पतिक। ९. सीमा। १. बादल। ११. नाभि। १२. जल। १३. एक वर्ण वृत्त जिसमें पहले छः भगण और तब एक मगण होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिक  : वि० वि० कुछ दिनों तक स्थिर रहनेवाला (सख्या सूचक शब्द के अंत में। जैसे—दशाहिक।) पुं० [हिं० अहि+कन्] १. ध्रुवतारा। २. अंधा। साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-क्षेत्र  : पुं० [ष० त०] १. कंपिल और चंबल नदियों के बीच का पांचाल देश। २. प्राचीन दक्षिण पांचाल की राजधानी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिगण  : स० [ष० त०] पाँच मात्राओं के गण अर्थात् ठगण का एक भेद दजिसमें पहले एक गुरु और तब तीन लघु होते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिघुट्टना  : स० [सं० अभिघट्टंन] अभिघटित करना। (बनाना) उदाहरण—हीर कीर अरु बिम्ब मोती नखसिख अहिघुट्टिय।—चंदवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिच्छत्र  : पुं० [ष० त०] १. मेढ़ासींगी। २. दे० ‘अहिक्षेत्र’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिच्छत्रा  : स्त्री० [सं० अहिच्छन्न+टाप्] =अहिच्छत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिजित्  : पुं० [सं० अहि√जि (जीतना)+क्विप्] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिजिन  : पुं० [सं० अहिजित्] १. इंद्र। २. श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-जिह्वा  : स्त्री० [ष० त०] नागफनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिटा  : पुं० [देश०] जमीदार द्वारा नियुक्त वह कर्मचारी जो असामी को खड़ी फसल तब तक काटने नही देता था जब तक वह अपना पिछला लगान चुकता न कर दे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहित  : पुं० [सं० न० त०] १. हित का अभाव। २. हित का विपरीत भाव। अपकार। हानि। ३. वह जो हित (आत्मीय तथा शुभचिंतक) न हो अर्थात् विरोधी, वैरी या शत्रु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहितकर  : वि० [सं० अहित√कृ (करना)+ट] जिससे अहित होता हो। अहित करनेवाला। ‘हितकर’ का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहितकारी (रिन्)  : वि० [सं० अहित√कृ (करना)+णिनि]=अहितकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिद्विष्  : पुं० [सं० अहि√द्विष (अप्रीति)+क्विप्] १. गरुड़। २. नेवला। ३. मोर। ४. इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-नकुलिका  : स्त्री० [सं० अहि-नकुल, द्व० स०+वुन-अक-टाप्, इत्व] साँप और नेवले में होनेवाला अथवा इस प्रकार का सहज और स्वाभाविक वैर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिनाथ  : पुं० [ष० त०] सर्पों के राजा शेषनाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिनाह  : पुं० =अहिनाथ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिप  : पुं० [सं० अहि√पा (पालनकरना)+क] १. साँपों के राजा शेषनाग। २. बहुत बड़ा साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-पताक  : पुं० [सं० अहि-पताका, स० त०+अच्] एक प्रकार का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-पति  : पुं० [ष० त०] १. वासुकिनाग। २. बहुत बड़ा साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिपुत्रक  : पुं० [सं० अहि-पुत्र, ष० त०√कै(भासित होना)+क] एक प्रकार की नाव जो सर्प के आकार की होती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-पूतना  : स्त्री० [सं०] बच्चों की पीठ में होनेवाले घाव या फोड़े और उनके साथ होनेवाले पतले दस्त जो पूतना के उत्पात माने जाते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-फेन  : पुं० [ष० त०] १. साँप के मुँह से निकलनेवाला पेन या लार। २. अफीम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-बुध्न  : पुं० [ब० स०] १. शिव। २. एक रुद्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिभुक (ज्)  : पुं० [सं० अहि√भुज् (खाना)+क्विप्] १. गरुड़। २. मोर। ३. नेवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिभृत्  : पुं० [सं० अहि√भृ (धारण करना)+क्विप्] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिम  : वि० [सं० न० त०] जो हिम (बहुत ठंढा या शीतल) न हो, फलतः गरम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिम-कर  : पुं० [ब० स०] सूर्य। उदाहरण—मकरध्वज वाहणि चढ़यौ अहिमकर।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिम-द्युति  : पुं० [ब० स०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिम-रश्मि  : पुं० [ब० स०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिमांशु  : पुं० [अहिम-अंशु, ब० स०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-मात  : पुं० [सं० अहि-गति+मत्-युक्त] कुम्हार के चाक में वह गड्ढा जिसमें कीली रहती है और जिसके सहारे वह घूमता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिमाली (लिन्)  : पुं० [सं० अहि, माला, ष० त०+इनि] साँपों की माला पहननेवाला, शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-मेघ  : पुं० [ष० त०] सर्प-यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिर  : पुं० =अहीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिरख  : पुं० [हिं० अ+हिरख-हर्ष] १. हर्ष या प्रसन्न्ता का अभाव। २. खेद। दुःख। उदाहरण—अहिरख वायु न कीजे रे मन।—कबीर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिर्बुश्न  : पुं० [सं० ] १. ग्यारह रुद्रों में से एक। २. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र जिसके देवता अहिर्बुघ्न है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिलता  : स्त्री० [मध्य० स०] नागवल्ली। (पान)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिला  : पुं० [सं० अभिप्लव, प्रा० अहिल्लो, हिं० हील चहला-की चड़] १. पानी की बाढ। २. उपद्रव। झगड़ा। फसाद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-लोचन  : पुं० [ब० स०] शिव के एक सर्प का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिल्ला  : स्त्री०=अहल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिवन  : पुं० [सं० अहिवत्] सर्प। उदाहरण—धाम-धाम गावत धमारि, मनहु अहिवन मनि लिद्विय।—चंदवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिवर  : पुं० [?] दोहे का एक भेद जिसमें ५ गुरू और ३८ लघु होते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहि-वल्ली  : स्त्री० [मध्य० स०] नागवल्ली। पान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिवात  : पुं० [सं० अविधवात्व, प्रा० अबिवात्त, अहिवाद] [वि० अहिवाती] स्त्री की वह अवस्था जिसमें उसका जीवित हो। सधवा होने की अवस्था या भाव। सुहाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिवातिन  : वि० स्त्री० [हिं० अहिवात] सधवा या सौभाग्यवती स्त्री। सुहागिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिवाती  : वि० स्त्री० [हिं० अहिवात] सौभाग्यवती। सधवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहिसाव  : पुं० [सं० अहिशावक] साँप का बच्चा। सँपोला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ