लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अस्म  : पुं० =अश्म (पत्थर)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मत  : स्त्री० [अ० इस्मत] १. पापों से अपने आप को बचाना। २. स्त्री का पतिव्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मद्  : सर्व० [सं०√अस् (सत्ता)+मदिक] मैx। (अहम् आदि का प्रतिपादिक रूप) पुं० जीवातमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मदादि  : सर्व० [सं० अस्मद्-आदि, ब० स०] हम लोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मदादिक  : सर्व० [सं० अस्मद्-आदि, ब० स० कप्] हम लोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मदीय  : वि० [सं० अस्मद+द्व-ईय] मेरा या हमारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मय  : वि० [सं० अश्म्य] १. जो पत्थरों का बना हो अथवा जिसमें पत्थर लगा हो। २. पत्थर के रूप में आया हुआ। उदाहरण—अस्मय तन गौतम तिया कौ साप नसावै।—सूर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मार्त  : वि० [सं० न० त०] १. जो स्मार्त्त अर्थात् स्मृतियों का अनुयायी न हो। २. स्मृतियों आदि के आदर्शों का विरोधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्मिता  : स्त्री० [सं० अस्मि+तल्-टाप्] १. मन का यह भाव या मनोवृत्ति कि मेरी एक पृथक् और विशिष्ट सत्ता है। अर्थात् मै, हूँ। अहंभाव। (इगोइज्म) २. अभिमान। अहंकार। घमंड। विशेष—सांख्य में इसे मोह और वेदान्त में हृदय-ग्रंथि कह गया है। योग शास्त्र के अनुसार यह पाँच क्लेशों में से एक है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ