लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असै  : स्त्री० [सं० अ+सती] असाध्वी स्त्री। कुलटा। क्रि० वि०=ऐसे।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असैनिक  : वि० [सं० न० त०] १. जो सिपाही या सैनिक न हो। २. जिसका संबंध सेना से न हो। ३. जो सैनिक से भिन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असैनिकीकरण  : स्त्री० [सं० सैनिक+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट्-अन० न० त०] किसी क्षेत्र या देश को सेनाओं या सैनिक-बल से रहित करना। (डिमिलिटराइजेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असैला  : वि० [सं० अ+शैली-रीति] [स्त्री० असैली] १. नीति, रीति आदि का पालन न करनेवाला अथवा उनका उल्लंघन करनेवाला। २. अनुचित या बुरे मार्ग पर चलनेवाला। कु-मार्गी। ३. जो प्रचलित परिपाटी या शैली के विरुद्ध हो। ४. अनुचित।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ