लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असाध  : वि० =असाध्य। पुं०=असाधु। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधन  : वि० [सं० न० ब०] जिसके पास साधन न हो। पुं० १. साधनों का अबाव। २. अनुचित या अनुपयुक्त साधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधारण  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असाधारणता] १. जो साधारण न हो। जिसमें साधारण (गुण आदि) की अपेक्षा कुछ विशेषता हो, अर्थात् विशेष। (एक्स्ट्रा-आर्डिनरी) २. दे० ‘असामान्य’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधारण-धर्म  : वि० [कर्म० स०] १. साधारण धर्म को छोड़ने पर अन्त में बच रहनेवला धर्म। २. वस्तु का मुख्य धर्म। विशेषता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधि  : वि,०=असाध्य। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधित  : वि० [सं० न० त०] जिसकी साधना न की गई हो। बिना साधा हुआ (काम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधु  : वि० [सं० न० त०] १. (व्यक्ति) जो साधु या भला (आदमी) न हो, फलतः दुष्ट या बुरा। २. (प्रयोग या शब्द) जो अनुचित या अप्रामाणिक या अस्वीकृत होने के कारण शिष्ट-सम्मत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधुता  : स्त्री० [सं० असाधु+तल्-टाप्] असाधु होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध्य  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असाध्यता] १. जो साध्य अर्थात् करने योग्य न हो। जिसका साधन न हो सके। जिसकी प्राप्ति या सिद्धि न हो सके। न हो सकनेवाला। (इनसर्माउन्टेबुल) २. (रोग) जिसका चिकित्सा द्वारा निवारण न हो सके। अ-चिकित्स्य। ३. (रोगी) जिसे चिकित्सा से अच्छा न किया जा सके। (इनक्योरेबुल) ४. जिसपर अधिकार या विजय पाना संभव न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध्य-साधन  : पुं० [सं० ] ऐसा काम करना जो साधारणयतः असाध्य समझा जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध्वी  : वि० [सं० न० त०] १. (स्त्री० ) जो साध्वी या सच्चरित्रा न हो, अर्थात् कुलटा या दुराचारिणी। २. (स्त्री) जो भद्र न हो। अर्थात् दुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ