लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असह  : वि० =असह्म। पुं० शत्रु। दुश्मन।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहकार  : पुं० [सं० न० त०] सहकार या सहयोग का अभाव। औरों के साथ मिलकर काम न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहन  : वि० [सं०√सह् (सहना)+ल्युट्-अन, न० त०] सहन न करनेवाला। असहिष्णु। वि० =असह्म। उदाहरण—ज्योति सिधु ज्वाल असहन। निराला। पुं० शत्रु। दुश्मन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहनशील  : वि० [सं० न० त०] व्यावहारिक दृष्टि से जो सहनशील न हो। बरदाश्त न करनेवाला। असहिष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहनीय  : वि० [न० त०] =असह्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहयोग  : पुं० [सं० न० त०] [वि० असहयोगी] १. औरों के साथ मिलकर काम न करने की क्रिया या भाव। २. सहयोग का अभाव। विशेषतः शासन से संतुष्ट होकर अपना विरोध दिखलाने के लिए उसके साथ मिलकर काम न करने उसकी संस्थाओं में सम्मिलित न होने और उसके पद आदि ग्रहण न करने का सिद्धांत। (नॉन-कोआपरेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहाय  : वि० [सं० न० ब०] जिसकी सहायता करनेवाला कोई न हो। फलतः अनाथ और विवश। (हेल्पलेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहिष्णु  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असहिष्णुता] सामाजिक व्यवहारों में जो सहिष्णु या सहनशील न हो। असहनशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहिष्णुता  : स्त्री० [सं० असहिष्णु+तल्-टाप्] असहिष्णु होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असही  : वि० १. =असहिष्णु। २. =असह्म। ० [?] कंघी नामक पौधा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असहेज  : वि०=असह्म। उदाहरण—समुद्र तेज असहेज हरम तम रोर समागम।—चंदवरदाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असह्म  : वि० [सं० न० त०] (कोई ऐसा तत्त्व, बात या व्यवहार) जो सहनशक्ति की मर्यादा या सीमा के परे हो, जो सहा न जा सके, फलतः बहुत उग्र या तीव्र या विकट। जैसे—असह्म अत्याचार असह्म ताप, असह्म व्यवहार आदि। पुं० [?] हृदय। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ