लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अष्टक  : पुं० [सं० अष्टन्+कन्] १. आठ वस्तुओं का वर्ग या संग्रह। जैसे—हिंग्वष्टक। २. आठ छंदों, श्लोकों आदि का समूह। ३. आठ अध्यायोंवाला ग्रंथ। ४. मनु के अनुसार पैशुन्य, साहस, द्रोह, ईर्ष्या, असूया, अर्थदूषण, वाग्दंड और पारुष्य इन आठ अवगुणों का समूह। ५. पाणिनिकृत व्याकरण। अष्टाध्यायी। ६. आठ ऋषियों का एक गण। ७. विश्वामित्र के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अष्टका  : स्त्री० [सं० √अश्+क्तन्—टाप्] १. अष्टमी। २. अगहन, पूस, माघ, और फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की अष्टमी। ३. अष्टमी के दिन किये जानेवाले धार्मिक कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अष्टकुली (लिन्)  : वि० [सं० अष्टकुल+इनि] जो साँपों के आठ कुलों में से किसी एक में उत्पन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ