लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अश्रु  : पुं० [सं०√अश (व्याप्ति)+क्रुन्] १. आँखो में बहनेवाला तरल पदार्थ आँसू। २. साहित्य में, हर्ष, शोक, क्रोध, भय आदि के समय आँखों से आँसू बहना जो सात्त्विक अनुभवों के अंतर्गत माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रु-गैस  : स्त्री० [सं० अश्रु+अं०गैस] शरीर के अंदर माथे के पास की वे ग्रन्थियाँ जो अश्रु या आँसू उत्पन्न करती हैं। (लैक्रिमल ग्लैड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रु-ग्रथि  : स्त्री० [ष० त०] रासायनिक क्रिया से तैयार की जानेवाली एक गैस जिससे आँखों में जलन उत्पन्न होती है तथा अत्यधिक आँसू निकलने लगते हैं। (टीपर गैस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रु-जल  : पुं० [ष० त०] आँसू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रुत  : वि० [सं० न० त०] १. (कथन) जो पहले सुनने में न आया हो। २. जिसने सुना न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रुत-पूर्व  : वि० [सं० श्रुत-पूर्व, सुप्सुपा, स० अश्रुतपूर्व, न० त०] १. जो पहले कभी न सुना गया हो। २. विचित्र। अनोखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रुति  : वि० [सं० न० ब०] १. न सुननेवाला। २. जिसकी श्रवणेन्द्रियाँ न हों। स्त्री० [न० त०] १. न सुनना। २. भूल जाना। विस्मृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रुतिघर  : वि० [न० त०] १. वेदों को न जाननेवाला। २. ध्यानपूर्वक न सुनने वाला। ३. स्मरण न रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रु-पात  : पुं० [ष० त०] आँखों से आँसू गिरना या बहना। रोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अश्रु-मुख  : वि० [ब० स०] जिसके मुख पर आँसू बहते हों। पुं० मंगल को अपने उदय नक्षत्र से १॰वें, ११वें और १२वें स्थान पर टेढ़ा चलना। (ज्यो०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ