लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवह  : वि० [सं० अव√वह् (ढोना)+अच्, न० ब०] जिसका वहन न हो सके। जो ढोया न जा सके। पुं० १. वह प्रदेश जिसमें नदी-नाले न बहते हों। २. आकाश के तृतीय स्कंध पर पाई जानेवाली वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहनन  : पुं० [सं० अव√हन् (हिंसा)+ल्युट्-अन] १. पीटना। २. पटकना। ३. पछोड़ना। फटकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहरण  : पुं० [सं० अव√हृ (चुराना)+ल्युट्-अन] १. चुरा, छीन या लूट लेना। २. दूर हटना। ३. सेना का पीछे हटकर (विश्राम के लिए) कहीं ठहरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहस्त  : पुं० [सं० एकदेशि त० स०] हथेली का पिछला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहार  : पुं० [अव√हृ(हरण)+ण] १. युद्ध रत दलों का कुछ नियत समय के लिए युद्ध बंद करना। अस्थायी रूप से युद्ध बंद होना। (आमिंस्टिक) २. दोनों दलों में उक्त निश्चय संबंधी होनेवाली संधि। ३. सूँस। ४. घड़ियाल। ५. निमंत्रण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहारक  : पुं० [सं० अव√हृ+ण्वुल्+अक] १. वह जो कुछ समय के लिए झगड़ा या लड़ाई रोक दे। २. सूँस नामक जल-जंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहार्य  : वि० [सं० अव√हृ+ण्यत्] १. जिसका वहन हो सकता हो अथवा जो वहन किये जाने के योग्य हो। २. दंडनीय। ३.जिसे फिर से प्राप्त किया जा सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहास  : पुं० [सं० अव√हस् (हँसना)+घञ्] १. बहुत धीरे से हँसना। मुस्काना। २. अपहास करना। दिल्लगी उड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहित  : वि० [सं० अव√धा (धारण)+क्त] १. किसी में गिरा या पड़ा हुआ। जैसे—जल में अवहित। २. किसी में रखा या समाया हुआ। ३. सावधान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहित्थ  : पुं० [सं० वहिस्√स्था (ठहरना)+क, पृषो० सिद्धि, न० त०] साहित्य में चतुरता पूर्वक मन का कोई भाव छिपाना। (यह एक संचारी भाव माना गया है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहित्था  : स्त्री० =अवहित्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवही  : पुं० [सं० अवह] १. वह प्रदेश जहाँ नदी-नालें न हों। २. एक प्रकार का बबूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहृत  : भू० कृ० [सं० अव√हृ+क्त] १. एक ओर हटाया हुआ। २. हरण किया हुआ। ३. दंडित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहेलन  : स्त्री० [सं० अव√हेड् (अनादर)+ल्युट्, अन, लत्व] [भू० कृ० अवहेलित] १. अवज्ञा। तिरस्कार। २. किसी आज्ञा, आदेश या व्यक्ति की ओर जान-बूझकर उचित ध्यान न देना। उपेक्षा। (डिस्रिगार्ड) ३. लापरवाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहेलना  : स्त्री० [सं० अव√हेड्+युच्-अन, लत्व] =अवहेलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहेला  : स्त्री० [सं० अव√हेड्+अ-टाप्, ड के स्थान में ल] =अवहेलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवहेलित  : भू० कृ० [सं० अव√हेड्+क्त, लत्व] १. (आदेश या व्यक्ति) जिसकी अवहेलना हुई हो। २. तिरस्कृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ