लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवनि  : स्त्री० [सं० अव√अव (रक्षण आदि)+आनि] १. वह समस्त विस्तृत तल जिस पर मनुष्य रहता है और कार्य करता है। २. पृथ्वी। ३. उँगली। ४. एक प्रकार की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिचर  : वि० [सं० अवनि√चर् (गति)+ट] जगह-जगह घूमता रहनेवाला। घुमक्कड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिज  : पुं० [सं० अवनि√जन् (उत्पन्न होना)+ड] मंगल-ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-तल  : पुं० [ष० त०] जमीन की सतह। धरातल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिध्र  : पुं० [सं० अवनि√धृ (धारण करना)+ट] पर्वत। पहाड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिप  : पुं० [सं० अवनि√पा (रक्षण)+क] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-पति  : पुं० [ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-पाल  : पुं० [ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-पालक  : पुं० [ष० त०] १. राजा। २. पहाड़। पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-सुत  : पुं० [ष० त०] मंगल ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-सुता  : स्त्री० [ष० त०] जानकी। सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ