लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवन  : पुं० [सं०√अव (रक्षण आदि)+ल्युट्-अन] १. प्रसन्न या संतुष्ट करना। २. प्रीति। प्रेम। ३. रक्षा करना। बचाना। स्त्री० [सं० अवनि] १. पृथ्वी। २. जमीन। भूमि। ३. मार्ग। रास्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनत  : वि० [सं० अव√नम (झुकना)+क्त] [भाव० अवनति] १. झुका हुआ। नत। २. नम्र। ३. नीचे की ओर गिरा हुआ। पतित। ४. दुर्दशा की ओर बढ़ा हुआ। दुर्दशा-ग्रस्त। ‘उन्नत’ का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनति  : स्त्री० [सं० अव√नम्+क्तिन्] [वि० अवनक, कर्त्ता अवनायक] १. नीचे की ओर जाना या झुकना। झुकाव। २. नम्रता। ३. दुर्दशा या दीन दशा में जाना। पतन। ४. कमी। घटाव। ह्रास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनद्ध  : भू० कृ० [सं० अव√नह् (बाँधना)+क्त] १. किसी के साथ या नत्थी किया या बँधा हुआ। २. जड़ा या बैठाया हुआ। ३. ढका हुआ। पुं० ढोल या मृदंग की तरह का एक बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनमन  : पुं० [सं० अव√नम्+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अवनमित] १. नीचे की ओर आने या झुकने की क्रिया या भाव। नत होना। २. गुण, बल, महत्त्व या मान घटना या कम होना। उतार। ३. ग्रह, नक्षत्र आदि का क्षितिज से नीचे की ओर जाना या होना। ४. किसी तल या स्तर का नीचे की झुकाव या बढ़ाव। (डिप्रेसन) जैसे—मेघों का अवनमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनयन  : पुं० [सं० अव√नी (ले जाना)+ल्युट्-अन] नीचे की ओर लाना या ले जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवना  : अ० [हिं० आना या पुराना रूप] १. अस्तित्व में आना, बनना या घटित होना। २. दे० ‘आना’। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनाम  : पुं० [सं० अव√नम्+घञ्] =अवनमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनामक  : वि० [सं० अव√नम्+णिच्+ण्युल्-अक] १. अवनति करने या गिरानेवाला। उन्नायक का विपर्याय। २. जो अवनति, पतन या ह्रास की ओर प्रवृत्त हों। ३. नीचे की ओर गिरनेवाला। (फाँलिंग) जैसे—अवनायक मूल्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनासिक  : वि० [सं० ब० स०] झुकी हुई या चिपटी नाकवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनाह  : पुं० [सं० अव√नह्(बाँधना)+घञ्] १. कसकर बाँधना। २. बंधन। ३. ढकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि  : स्त्री० [सं० अव√अव (रक्षण आदि)+आनि] १. वह समस्त विस्तृत तल जिस पर मनुष्य रहता है और कार्य करता है। २. पृथ्वी। ३. उँगली। ४. एक प्रकार की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिचर  : वि० [सं० अवनि√चर् (गति)+ट] जगह-जगह घूमता रहनेवाला। घुमक्कड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिज  : पुं० [सं० अवनि√जन् (उत्पन्न होना)+ड] मंगल-ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-तल  : पुं० [ष० त०] जमीन की सतह। धरातल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिध्र  : पुं० [सं० अवनि√धृ (धारण करना)+ट] पर्वत। पहाड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनिप  : पुं० [सं० अवनि√पा (रक्षण)+क] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-पति  : पुं० [ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-पाल  : पुं० [ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-पालक  : पुं० [ष० त०] १. राजा। २. पहाड़। पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-सुत  : पुं० [ष० त०] मंगल ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनि-सुता  : स्त्री० [ष० त०] जानकी। सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनींद्र  : पुं० [अवनि-इन्द्र, ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनी  : स्त्री० [सं० अवनि+ङीष्] दे० ‘अवनि’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनीप  : पुं० [सं० अवनी√पा(रक्षा)+क] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनीश  : पुं० [अवनी-ईश,ष०त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनीश्वर  : पुं० [अवनी-ईश्वर, ष० त०] =अवनीश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवनेजन  : पुं० [सं० अव√निज् (पवित्र करना)+ल्युट्-अन] १. प्रक्षालन्। धोना। २. आचमन। ३. श्राद्ध में वेदी पर कुश से जल छिड़कना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवन्निय  : स्त्री०=अवनि। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ