लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवधा  : स्त्री० [सं० अव√धा (धारण करना)+अङ्-टाप्] ज्यामिति में वृत्त का खंड या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधातव्य  : वि० [सं० अव√धा+तव्यत्] जिसपर अवधान दिया जाने को हो अथवा जो अवधान के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधाता (तृ)  : पुं० [सं० अव√धा+तृच्] [स्त्री० अवधानी] १. किसी वाद, विषय या व्यक्ति का अवधान या ध्यान रखनेवाला। (केयर-टेयर) २. कोई कार्य ठीक प्रकार से संचालित करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधात्री-सरकार  : स्त्री० [सं० अवधात्री, अवधातु+ङीष्, फा० सरकार] वह सरकार जो नयी तथा स्थायी सरकार संघटित होने से पहले कुछ समय तक शासन की देख-रेख करती हो। (केयर-टेकर गवर्नमेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधान  : पुं० [सं० अव√धा+ल्युट्-अन] १. एकाग्र या सावधान होने की अवस्था या भाव। २. सावधानतापूर्वक देख-रेख करना। (केयर) ३. सावधानतापूर्वक कार्य का संचालन या उसका भार। (चार्ज) पुं० [सं० आधान] गर्भ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधानी (निन्)  : वि० [सं० अवधान+इनि]=अवधाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधायक  : पुं० [सं० अव√धा+ण्वुल्-अक] वह अधिकारी जिसकी अधीनता या देख-रेख में कोई कार्य होता हो। किसी काम का कर्त्ता=धर्त्ता। (इंचार्ज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधायक-सरकार  : स्त्री० -अवधात्री सरकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधार  : पुं० [सं० अव√धृ (धारण)+णिच्+अच्]=अवधारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारक  : वि० [सं० अव√धृ+णिच्+ल्युट्-अन] १. अच्छी तरह सोच-समझकर कोई धारणा या निश्चय करना। २. किसी परिणाम तक पहुँचना या परिणाम निकालना। ३. किसी कार्य के संबंध में दृढ़तापूर्वक किया जानेवाला निश्चय। (डिटर्मिनेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारणा  : स्त्री० [सं० अव√धृ+णिच्+युच्-अन-टाप्] =अवधारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारणीय  : वि० [सं० अव धृ+णिच्+अनीयर] १. जिसका अवधारण हो सके अथवा जो अवधारण किये जाने के योग्य हो। २. जिसका अवधारण होने को हो। ३. ग्रहण या धारण किये जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारना  : स० [सं० अवधारण] ग्रहण या धारण करना। अ० सोच=समझकर निश्चय करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधारति  : भू० कृ० [सं० अव√धृ+णिच्+क्त] जिसका या जो अवधारण किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधार्य्य  : वि० [सं० अव√धृ+णिच्+यत्] जिसका अवधारण होने को हो या हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधावन  : पुं० [सं० अव√धाव् (गति)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अवधावित] १. किसी को पकड़ने के लिए उसेक पीछे दौड़ना। पीछा करना। २. अच्छी तरह धोकर निर्मल या स्वच्छ करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवधावित  : भू० कृ० [सं० अव√धाव्+क्त] १. जिसका पीछा किया गया हो। २. साफ किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ