लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवतरण  : पुं० [सं० अव√तृ (उतरना)+ल्युट्-अन] [वि० अवतीर्ण] १. ऊपर से नीचे आना। नीचे उतरने की क्रिया या भाव। २. नीचे उतरने की सीढ़ी या घाट। ३. तैर कर पार होना। ४.शरीर धारण करना। जन्म लेना। ५. प्रतिकृति नकल। ६. प्रार्दुभाव। ७. लोक, वचन आदि का उदधृत अंश। उद्धरण। (कोटेशन) ८. भूमिका। ९. अनुवाद। १. एकाएक अन्तर्ध्यान होना या छिप जाना। ११. स्नान करने के लिए जल में उतरना। १२. पार होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवतरण-चिन्ह  : पुं० [ष० त०] उलटे हुए अल्प-विराम चिन्ह जिनके बीच में किसी का कथन उदधृत किया जाता है। जैसे— “.....”।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवतरणच्छन्न  : पुं० [ष० त०] वह छतरी या छाता जिसकी सहायता से वायुयान पर से सैनिक नीचे उतरते है। (पैराशूट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवतरण-पथ  : पुं० [ष० त०] वह पथ जिसपर से होकर वायुयान उतरने के समय नीचे भूमि पर आते है और फिर ऊपर जाते है। (एयरस्ट्रिम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवतरण-भूमि  : स्त्री० [ष० त०] वह खुला मैदान जहाँ वायुयान आकर उतरते या ठहरते हैं। (लैडिंग ग्राउंड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवतरणिका  : स्त्री० [सं० अवतरण-ङीष्+कन्, टाप्-ह्रस्व] १. किसी पुस्तक या परिचायक आरंभिक अंश। भूमिका। २. परिपाटी। रीति। ३. दे० ‘अवतरण’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवतरणी  : स्त्री० [सं० अवतरण+ङीष्]=अवतरणिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ