लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवज्ञा  : स्त्री० [सं० अव√ज्ञा(जानना)+अङ्-टाप्] १. किसी अधिकारी द्वारा दी हुई आज्ञा या आदेश पर जान-बूझकर ध्यान न देना, उसे न मानना या उसका उल्लघन करना। (डिस-ओबीडिएन्स) २. साहित्य में, एक अलंकार जिसमें एक वस्तु के गुण या दोष का दूसरी वस्तु पर प्रभाव न पड़ने का वर्णन होता है। ३. पराजय। हार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवज्ञात  : भू० कृ० [सं० अव√ज्ञा+क्त] १. जिसकी अवज्ञा की गई हो, फलतः अपमानित या तिरस्कृत। २. हारा हुआ। पराजित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवज्ञान  : पुं० [सं० अव√ज्ञा+ल्युट्-अन] [वि० अवज्ञात, अवज्ञेय] १. अपमान। अनादर। २. आज्ञा का उल्लंघन। ३. पराजय। हार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ