लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवगत  : वि० [सं० अव√गम् (जाना)+क्त] १. जाना समझा या धारित किया हुआ। २. नीचे गया या गिरा हुआ। वि० [सं० अवगति] निरर्थक। व्यर्थ। मुहावरा—अवगत जाना=व्यर्थ नष्ट होना। वि०=अविगत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगतना  : अ० [सं० अवगत+हिं० ना(प्रत्यय)] १. अवगत होना। २. विचारना, समझना या सोचना। स० किसी पर कोई बात प्रकट करना। अवगत कराना। जतलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगति  : स्त्री० [सं० अव√गम्+क्तिन्] १. ‘अवगत’ होने की अवस्था या भाव। २. धारणा शक्ति। ३. बुद्धि। समझ। स्त्री० [सं० अव+गति] बुरी गति या दशा। दुर्दशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ