लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अलह  : वि० दे० ‘अलभ्य’। पुं० दे० ‘अल्लाह’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहदगी  : स्त्री० [अ०] अलहदा अर्थात् पृथक् होने की अवस्था या भाव। पार्थक्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहदा  : वि० [अ० अलहदः] १. जुदा। पृथक्। २. अलग। भिन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहदी  : पुं० दे० ‘अहदी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहन  : पुं० [सं० अ+लहन-प्राप्ति] १. प्राप्ति या लाभ का अभाव। न मिलना। अप्राप्ति। २. आपत्ति। संकट। ३. बुरे दिन। कुसमय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहनियाँ  : स्त्री०=अलहन। वि० =अलहदी अर्थात् अहदी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहिया  : स्त्री० [हिं० आल्हा] संगीत में एक प्रकार की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अलहैरी  : पुं० [अ०] एक प्रकार का कूबड़वाला ऊँट जो बहुत तेज चलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ