लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अरबर  : वि० [अनु] १. ऊँचा-नीचा या टेढ़ा-मेढ़ा। बेढ़ंगा। २. असंबद्ध। ऊँट-पटाँग। ३. कठिन। विकट। स्त्री० व्यर्थ की ऊट-पटांग या धृष्टतापूर्वक बात।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबरना  : अ०=अरबराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबरा  : वि० [अ०] १. इधर-उधर हिलते हुए। २. चंचल। ३. घबराया हुआ। विकल। ४. टक लगाकर या स्थिर दृष्टि से देखनेवाला। ५. प्रेम में मग्न या विहृल। उदाहरण—(क) ताकौं निरखि नैन अरबरे। (ख) बहुत सरद ससि माँहि अरबरे द्धै चकोर ज्यों।—नंददास।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबराना  : अ० [अनु] [भाव० अरबरी] १. व्याकुल होना। घबराना। २. चलने में लड़खड़ाना। ३. प्रेम मग्न या विह्वल होना। ४. तड़पना। ५. व्यर्थ की या उद्दंडतापूर्वक बातें करना। बड़बड़ाना। ६. जल्दी मचाना। हड़बड़ी करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबरी  : स्त्री० [अनु०] १. घबराहट। २. बेचैनी। विकलता। ३. विह्वलता। ४. जल्दी। ५. भगदड़।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ