लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अयोग  : वि० [न० ब०] १. अयोग्य। २. अनुपयुक्त। पुं० [सं० न० त०] १. योग का अभाव। अलग या पृथक होना। २. बिछुड़ना। वियोग होना। ३. एक-रूपता का अभाव। ४. प्राप्ति का अभाव। ५. बुरा योग। कुसमय। ६. कठिनता। संकट। ७. वह वाक्य जिसका अर्थ कठिनाई से बैठाया जाता है। कूट। ८. दुष्ट ग्रह, नक्षत्र आदि से युक्त काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोगव  : पुं० [सं० ब० स०, नि० अच्] शूद्र जाति के पुरुष और वैश्य जाति की स्त्री से उत्पन्न एक वर्णसंकर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोगवाह  : पुं० [सं० अयोग, न० ब०√वह्+णिच्+अच्] स्वरों और व्यंजनों के बीच के वर्णों-अनुस्वार, विसर्ग, उपध्मानीय तथा जिह्वामूलीय की संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोग्य  : वि० [सं० न० त०] १. जो योग्य तथा विद्या संपन्न न हो। २. जो समझ या समर्थ न हो। ३. जो अधिकारी या पात्र न हो। ४. जो उपयुक्त संगत या सटीक न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोग्यता  : स्त्री० [सं० अयोग्य+तल्, टाप्] अयोग्य होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोगी (गिन्)  : पुं० [सं० न० त०] वह जिसने योगांगों का अनुष्ठान न किया हो अर्थात् जो योगी न हो। वि०=अयोग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ