लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अयं  : सर्व० [सं० इदम् शब्द के पुलिंग में प्रथमा विभक्ति के एकवचन का रूप] यह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयंत्र  : वि० [सं० न० ब०] १. जो नियंत्रण में न हो। २. [न० त०] जो यंत्र न हो। पुं० १. नियंत्रण का अभाव। २. यंत्रों का न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयंत्रित  : वि० [सं० न० त०] १. जो नियंत्रण में न हो। २. मनमानी करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयःपान  : पुं० [सं० ब० स] एक नरक का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयःशंकु  : पुं० [सं० ष० त०] १. भाला। २. कील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयःशूल  : पुं० [सं० ष० त०] १. भाला। २. तीव्र पीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अय  : पुं० [सं० अयस्] १. लोहा। २. हथियार। ३. अग्नि। ४. सोना। अव्य-[सं० अयि] संबोधन का शब्द। ऐ ! हे !
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयक्ष्म  : वि० [सं० न० ब०] १. जो रोग-ग्रस्त न हो। निरोग। २. उपद्रव बाधा आदि से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयजनीय  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका यजन (आदर या पूजन) न किया जा सकता हो। २. निंदनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयज्ञ  : वि० [सं० न० ब०] यज्ञ न करनेवाला। पुं० [न० त०] यज्ञ का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयज्ञक  : वि० [सं० न० ब० कप्] १. यज्ञ न करनेवाला। २. जो यज्ञ के योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयज्ञिय  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका उपयोग यज्ञ में न किया जा सके। २. यज्ञ में न देने योग्य। ३. यज्ञ करने के अयोग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयत  : वि० [सं० न० त०] १. असंयमी। २. जो नियंत्रण में न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयती (तिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. जो यती न हो। २. जिसने इंद्रियों को वश में न किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयतेंद्रिय  : वि० [सं० अयत-इंद्रिय, ब० स०] १. जिसने अपनी इंद्रियों का संयमन न किया हो। २. ब्रह्मचर्य भ्रष्ट। ३. इंद्रियलोलुप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयत्न  : वि० [सं० न० ब०] यत्न न करनेवाला। पुं० [सं० न० त०] १. यत्न या चेष्टा का अभाव। २. उद्योगहीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयत्न-कृत  : वि० [सं० तृ० त०] (कार्य या परिणाम) जिसकी पूर्णता, प्राप्ति या सिद्धि बिना यत्न किये हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयथा  : वि० [सं० न० ब०] १. जो ठीक या सत्य न हो। मिथ्या। झूठ। २. अनुपयुक्त। अयोग्य। पुं० [न० त०] १. विधि के अनुसार काम न करना। २. अनुचित काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयथातथ  : वि० [सं० न० त०] १. जैसा चाहिए, वैसा नहीं। २. अयथार्थ। ३. विपरीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयथापूर्व  : वि० [सं० न० त०] जो पूर्व या पहले जैसा न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयथार्थ  : वि० [सं० न० त०] १. जो यथार्थ या वास्तविक न हो। २. असत्य। मिथ्या। जैसे—अयथार्थ ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयथेष्ट  : वि० [सं० न० त०] जो यथेष्ट या पर्याप्त न हो, फलतः कम या थोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयथोचित  : वि० [सं० न० त०] १. जैसा या जितना उचित हो, वैसा या उतना नहीं। २. अयोग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन  : पुं० [सं० √अय(गति)+ल्युट्-अन] १. मार्ग। रास्ता। २. गति। चाल। ३. राशि-चक्र की गति या मार्ग। ४. सूर्य की मकर रेखा से कर्क रेखा अथवा कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर की गति या मार्ग, जिसे क्रमात् उत्तरायण या दक्षिणायन कहते हैं। ५. उत्तरायण और दक्षिणायन के आरंभ में होनेवाला एक प्रकार का यज्ञ। ६. ज्योतिष की वह प्रक्रिया जिससे आकाशस्थ पिंडों की गति और मार्ग का ज्ञान होता है। ७. प्राचीन भारत में व्यूह तोड़ने के लिए उसमें प्रवेश करने का एक सैनिक ढंग। ८. गौं-भैंस आदि के स्तन का वह ऊपरी भाग जिसमें दूध भरा रहता है। ९. आश्रम। १. घर। मकान। ११. जगह। स्थान। १२. काल। समय। १३. अंश। भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयनक  : पुं० [अ० ऐनक] चश्मा। ऐनक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-काल  : पुं० [ष० त०] सूर्य के अयन में रहने का काल या समय जो ६ महीनों का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-वृत्त  : पुं० [ष० त०] १. वह वृत्त जो किसी प्रकार की गति या उसके मार्ग से बनता हो। २. सूर्य की गति या मार्ग से बननेवाला वृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-संक्रम  : स्त्री० [तृ० त०] १. प्रत्येक संक्राति से २॰ दिन पहले का समय। २. दे० ‘अयन संक्राति’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-संक्राति  : स्त्री० [तृ० त०] मकर और कर्क राशिवाली संक्रातियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-संपात  : पुं० [ष० त०] अयनांसो का योग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयनांत  : पुं० [अयन-अंत, ष० त०] १. किसी अयन या गति का अंत या समाप्ति। २. ज्योतिष में, एक अयन की समाप्ति के बाद का और दूसरे अयन के आरंभ होने से पहले का काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयनांश  : पुं० [अयन-अंश, ष० त०] १. अयन का अंश या भाग। २. सूर्य की मकर से कर्क रेखा अथवा कर्क से मकर रेखा की ओर की गति का अंश या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयमदिन  : पुं० [सं० न० त०] चांद्रमास के विचार से ऐसा दिन (और रात) जिसमें दो तिथियाँ बीत जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयमित  : वि० [सं० न० त०] १. जो काट-छाँटा या सुधारा न गया हो। २. बिना बाधा रोक या रुकावट के बढ़नेवाला। ३. अनियंत्रित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयरापति  : पुं० =ऐरावत। उदाहरण—अयरापति चढि चाल्यो राय।—नरपतिनाल्ह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयव  : वि० [सं० न० ब०] १. यव से रहित। जिसमें यव न हो। २. जो पूरा न हो या जिसमें किसी प्रकार का अभाव हो। पुं० [सं० न० त०] १. पितृ-कर्म जिसमें यव या जौ काम में नहीं लाया जाता। २. वीर्य। शुक्र। ३. कृष्ण पक्ष। ४. दुश्मन। शत्रु। ५. मल में होनेवाला एक प्रकार का बहुत छोटा कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयश (स्)  : पुं० [सं० न० त०] १. यश का अभाव। २. अपयश या बदनामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयशस्कर  : वि० [सं० अयशस्√कृ (करना)+ट] (कार्य) जिससे या तो यश न मिले अथवा अयश या बदनामी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयशस्य  : वि० [सं० न० त०]=अयशस्कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयशस्वी (स्विन्)  : वि० [सं० यशम्+विनि, न० त०] १. जिसे किसी काम में यश न मिला हो। २. जिसे कभी किसी काम में यश न मिलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयशी  : वि०=अयशस्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयस्  : पुं० [सं०√इ (गति)+असुन्] १. लोहा। २. हथियार। ३.धातु। ४. सोना। ५. अगुरू नामक वृक्ष। ६. चुंबक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयस्क  : पुं० [सं० ] धातुओं का वह मूल या प्राकृतिक रूप जिसमें वे खान से निकलती हैं। बिना साफ की हुई वस्तु। (ओर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयस्कांत  : पुं० [सं० न० त०] चुंबक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयस्कार  : पुं० [अयस्√कृ (करना)+अण्] १. लोहार। २. जाँघ का ऊपरी हिस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयस्कीट  : पुं० [ष० त०] मोरचा। जंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयस्कुशा  : स्त्री० [मध्य० स०] लोहे के मेल से या लोहे का बना हुआ रस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाचक  : वि० [सं० न० त०] १. जो याचक न हो। न माँगनेवाला। २. जिसे किसी काम या बात की आवश्यकता या कामना न रह गई हो। ३. पूर्ण-काम। संतुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाचित  : वि० [सं० न० त०] जिसके लिए याचना न की गई हो। जो माँगा न गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाची (चिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. जो किसी से याचना न करता हो। २. जिसे किसी से कुछ माँगने की आवश्यकता न हो। ३. संतुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाच्य  : वि० [सं० √याच्(माँगना)+ण्यत्, न० त०] १. (व्यक्ति) जिसे याचना करने या माँगने की आवश्यकता न हो। पूर्णकाम। २. (पदार्थ) जो माँगे जाने के योग्य न हो। (अर्थात् अनावश्यक या तुच्छ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाज्य  : वि० [सं० न० त०] १. जो यज्ञ कराने योग्य न हो। जिसे यज्ञ करने का अधिकार न हो। २. पतित। पुं० चांडाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाज्य-याजन  : पुं० [ष० त०] ऐसे व्यक्ति से यज्ञ कराना जो यज्ञ कराने का अधिकारी न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयात  : वि० [सं० न० त०] जो गया न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयात-याम  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसे हुए पहर-भर (अधिक समय) न बीता हो। २. तुरंत का बना हुआ। ताजा। ३.दोष-रहित (पवित्र या शुद्ध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयायार्थिक  : वि० [सं० ]=अयथार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयान  : पुं० [सं० न० त०] १. न जाना। २. ठहराव। स्थिरता। पुं० [न० ब०] प्रकृत। स्वभाव। वि० जिसके पास यान या सावरी न हो। वि० -अयाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयानत  : स्त्री० [अ०] मदद। सहायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयानता  : स्त्री०=अज्ञानता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयानप  : पुं० [हिं० अजान+पन] १. अयाने या अज्ञान होने की अवस्था या भाव। अज्ञानता। अनजानपन। २. भोलापन। सरलता। सिधाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाना  : वि० [सं० अज्ञान, प्रा० अजाना] [स्त्री० अयानी] १. अज्ञान। बुद्धिहीन। २. ना-समझ। पुं० बालक या शिशु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाम  : पु० [सं० न० त०] १. याम या समय का अभाव। २. दिन का कोई भाग। ३. जो पथ या रास्ता न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयाल  : पुं० [फा०] घोड़े सिंह आदि के गर्दन के पर के बाल। केसर। पुं० [अ०] बाल-बच्चे। संतान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयालदार  : पुं० [अ०+फा०] बाल-बच्चोंवाला व्यक्ति। गृहस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयास  : क्रि० वि०=अनायास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयास्य  : वि० [सं० √यस् (फेंकना)+णिच्+यत्, न० त०] १. जो फेंका या हटाया न जा सके। अटल। २. निश्चल या शांत। पुं० १. शत्रु। विरोधी। २. प्राण-वायु। ३. अंगिरा ऋषि का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयि-अव्य०  : [सं० √इ(गति)+इन्] संबोधन का शब्द। अरे ! हे !
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुच्छद  : पुं० [सं० ब० स०]-अयुग्मच्छद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुक्त  : वि० [सं०√युज् (जोड़ना)+क्त, न० त०] [भाव० अयुक्ति] १. (पशु) जो जोता न गया हो। २. जो किसी से युक्त न हो। नि मिला हुआ, अर्थात् अलग या पृथक। ३. जो संबंध के विचार से ठीक न हो। असंबंद्ध। जो युक्ति संगत न हो। ४. जो प्रयोग या व्यवहार में न लाया गया हो। ५. अधार्मिक। ६. अनमना। अन्यमनस्क। ७. अविवाहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुक्ति  : स्त्री० [सं० न० त०] [वि० अयुक्त] १. युक्ति का अभाव। कारण बतलाने या दलील देने में असमर्थता। २. एकरूपता का अभाव। ३. असंबद्धता। गड़बड़ी। ४. किसी काम में युक्त न होने की अवस्था या भाव। योग न देना। ५. वंशा बजाने के समय उसके छेदों पर उँगलियाँ रखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुक्शक्ति  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुक्शर  : पुं० [सं० ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग  : वि० [सं० न० त०] १. जो युग या जोड़ा न हो। अकेला। २. (संख्या) जो सम न हो। विषम। ३. जो मिला या सटा न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुगक्ष  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुगल  : वि० [सं० न० त०] १. जो युगल न हो। २. दे० अयुग्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुगू  : वि० [सं० √इ+उन्, अयु√गै(शब्द)+कू] १. जिसका कोई साथी न हो। २. (लड़की) जिसकी कोई बहन न हो। स्त्री० वह स्त्री जिसे एक ही संतान होकर रह जाए, फिर कोई संतान न हो। काक-वंध्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्बाण  : पुं० [सं० न० त०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्म  : पुं० [सं० न० त०] १. जो युग्म या जोड़ा न हो। अकेला। २. (संख्या) जो सम न हो। विषम। ३. जो किसी से जुड़ा या मिला न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्मच्छद  : पुं० [सं० ब० स०] १. पौधा या ऐसा वृक्ष जिसकी पत्तियाँ युग्म न हो, बल्कि अयुग्म हो। जैसे—अरहर, बेल आदि की। २. सप्तपर्ण वृक्ष। छतिवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्म-नयन (नेत्र)  : पुं० [ब० स०] अयुग्म नेत्रोंवाले, शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्म-बाण  : पुं० [ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्म-वाह  : वि० [ब० स०] जिसके अश्वों की संख्या विषम हो। पुं० सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुग्म-शर  : पुं० [ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुज्  : वि० [सं० √युज्(जोड़ना)+क्विन्,न० त०] १. जिसका कोई साथी न हो। अकेला। २. जो किसी के साथ जुड़ा या लगा न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुत  : वि० [हिं० अ+युत्] जो युत या मिला हुआ न हो। अलग। पुं० [सं० न० त०] १. गिनती में दस हजार संख्या का स्थान। २. उक्त स्थान पर पड़ने वाली संख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुध  : पुं० दे० ‘आयुध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुध्य  : वि० [सं० अयोध्य] १. जो युद्ध करने या लड़ने योग्य न हो। २. जिससे युद्ध न किया जा सकता हो। ३. आयुधीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयुष  : स्त्री० दे० ‘आयुष’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अये  : अव्य-[सं०√इ (गति)+एच] [स्त्री० अयि] १. संबोधन सूचक शब्द। हे। २. क्रोध, विषाद, भयादि द्योतक अव्यय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोग  : वि० [न० ब०] १. अयोग्य। २. अनुपयुक्त। पुं० [सं० न० त०] १. योग का अभाव। अलग या पृथक होना। २. बिछुड़ना। वियोग होना। ३. एक-रूपता का अभाव। ४. प्राप्ति का अभाव। ५. बुरा योग। कुसमय। ६. कठिनता। संकट। ७. वह वाक्य जिसका अर्थ कठिनाई से बैठाया जाता है। कूट। ८. दुष्ट ग्रह, नक्षत्र आदि से युक्त काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोगव  : पुं० [सं० ब० स०, नि० अच्] शूद्र जाति के पुरुष और वैश्य जाति की स्त्री से उत्पन्न एक वर्णसंकर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोगवाह  : पुं० [सं० अयोग, न० ब०√वह्+णिच्+अच्] स्वरों और व्यंजनों के बीच के वर्णों-अनुस्वार, विसर्ग, उपध्मानीय तथा जिह्वामूलीय की संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोग्य  : वि० [सं० न० त०] १. जो योग्य तथा विद्या संपन्न न हो। २. जो समझ या समर्थ न हो। ३. जो अधिकारी या पात्र न हो। ४. जो उपयुक्त संगत या सटीक न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोग्यता  : स्त्री० [सं० अयोग्य+तल्, टाप्] अयोग्य होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोगी (गिन्)  : पुं० [सं० न० त०] वह जिसने योगांगों का अनुष्ठान न किया हो अर्थात् जो योगी न हो। वि०=अयोग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोघन  : पुं० [सं० अयस्√हन् (हिंसा, गति)+अप्, व आदेश] हथौड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोजाल  : पुं० [सं० ष० त०] लोहे का जाल या जाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोद्धा (द्धृ)  : पुं० [सं० न० त०] १. वह जो योद्धा न हो। २. वह जो अच्छा योद्धा न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोध्य  : वि० [सं० न० त०] १. जो युद्द करने योग्य न हो। २. जिसके साथ युद्ध न किया जा सकता हो। ३. अजेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोध्या  : स्त्री० [सं० अयोध्य+टाप्] आधुनिक फैजाबाद के आस-पास के क्षेत्र का पुराना नाम, जहाँ सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी थी। साकेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोनि  : वि० [सं० न० ब०] १. जो योनि से उत्पन्न न हुआ हो। अजन्मा। २. नित्य। ३. मौलिक। ४. अवैध रूप से उत्पन्न। पुं० १. योनि का अबाव। २. ब्रह्मा। ३. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोनिज  : वि० [सं० अयोनि√जन् (उत्पत्ति)+ड] जिसकी उत्पत्ति योनि या माता पिता के लैगिक संबंधों से न हुई हो। जैसे—उदिभज देवता आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोनिजा  : स्त्री० [सं० अयोनिज्+टाप्] जानकी। सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोमय  : वि० [सं० अयस्+मयट्] १. लोहे से युक्त। २. लोहे का बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोमल  : पुं० [सं० ष० त०] जंग। मोरचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोमार्ग  : पुं० [सं० ष० त०] लोहे की पटरियों का बना हुआ वह मार्ग जिस पर रेलें चलती हैं। रेल-मार्ग। (रेलवे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयोमुख  : वि० [सं० ब० स०] १. जो यौगिक न हो। २. जिसका योग से संबध न हो। ३. (शब्द) जो अनियमित रूप से व्युत्पन्न होने पर भी चल पड़ा हो। रूढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयौन  : वि० [सं० न० त०] दे० ‘अलैंगिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ