लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमृत  : वि० [सं० न० त०] १. जो मृत या मरा हुआ न हो, अर्थात् जीवित। २. [न० ब०] कभी न मरनेवाला। सदा जीवित रहनेवाला। अमर। ३. अविनाशी। ४. परम प्रिय और सुन्दर। पुं० १. एक प्रसिद्ध कल्पित पदार्थ जिसके संबंध में यह कहा जाता है कि इसे खाने (या पीने) पर प्राणी सदा के लिए अमर हो जाता है। पीयूष। सुधा। (नेक्टर) विशेष—हमारे यहाँ पुराणों के अनुसार यह समुद्र-मंथन के समय उसमें से निकला था। २. परम स्वादिष्ट अथवा बहुत अधिक गुणकारी पदार्थ। ३. स्वर्ग। ४. सोम का रस। ५. जल। पानी। ६. दूध। ७. घी। ८. अनाज। अन्न। ९. यज्ञ की बची हुई सामग्री। १. मुक्ति। मोक्ष। ११. औषध। दवा। १२. जहर। विष। १३. पारद। पारा। १४. धन-संपत्ति। १५. सोना। स्वर्ण। १६. रहस्य संप्रदाय में, (क) ईश्वर या परमात्मा, (ख) ईश्वर के प्रति होने वाला अनुराग या प्रेम, (ग) गुरु का सदुपदेश, और (घ) तालु-मूल में स्थित चंद्रमा से निकलनेवाला रस जो योगी जीभ उलटकर पीता है। १७. देवता। १८. शिव। १९. विष्णु। २० धन्वंतरि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-कर  : पुं० [ब० स०] अमृत के समान किरणोंवाला अर्थात् चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-कुंड  : पुं० [ष० त०] दे० ‘मानसरोवर’। (हठ-योग का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-कुंडली  : स्त्री० [कर्म० स० ?] १. एक प्रकार का छंद। २. स्वर मंडल की तरह का एक बाजा जिसका आकार कुंडली मारे हुए सर्प की तरह होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-गति  : स्त्री० [कर्म० स० ?] एक छंद जिसके प्रत्येक छंद में नगण, जगण, नगण और अंत में गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-गर्भ  : पुं० [ब० स०] १. ब्रह्म। ईश्वर। २. जीवात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-जटा  : स्त्री० [ब० स०] जटामासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-तरंगिणी  : स्त्री० [ष० त०] चंद्रमा की चाँदनी। चंद्रिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतत्व  : पुं० [सं० अमृत+त्व] १. अमृत या अमर होने की अवस्था या भाव। अमरता। न मरना। २. मोक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतदान  : पुं० [सं० अमृत-आधान] कटोरदान नामक बरतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-द्युति  : स्त्री० [ब० स०] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-द्रव  : पुं० [ष० त०] चंद्रमा की किरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-धारा  : स्त्री० [ष० त०] एक वर्णवृत्त जिसके प्रथम चरण में २॰, दूसरे में, १२ तीसरे में १६ और चौथे में ८ अक्षर होते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-धुनि  : स्त्री०=अमृत-ध्वनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-ध्वनि  : स्त्री० [सं० ब० स०] कहने या पढ़ने के ढंग के विचार से कुडंलिया नामक छंद का एक विशिष्ट प्रकार या रूप। इसमें दोहा तो अपने सामान्य रूप में रहता है, पर रोला के प्रत्येक चरण की आठ-आठ मात्राओं के ऐसे तीन टुकड़े होते हैं जिनमें यमक और द्वित्व वर्णों की प्रचुरता रहती है। अपनी उक्त विशेषताओं और पढ़े जाने के ढंग के कारण ही यह वीर रस के लिए बहुत उपयुक्त होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतप  : वि० [सं० अमृत√पा(पीना)+क] अमृत पान करनेवाला। पुं० १. देवता। २ विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-फल  : पुं० [उपमि० स०] १. नाशपाती। २. परवल। पुं० [सं० ] रहस्य संप्रदाय में, परमात्मा या मोक्ष की प्राप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-फला  : स्त्री० [ब० स०] १. आँवला। २. अंगूर। ३. मुनक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-बंधु  : पुं० [ष० त०] १. देवता। २. चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतदान  : पुं० [मर्त्तबान, बरमा का एक नगर] लाह का रोगन किया हुआ मिट्टी का एक प्रकार का ढक्कनदार बरतन जिसमें अचार, घी आदि रखते है। २. एक प्रकार का केला। मर्त्तबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतमहल  : स्त्री० [सं० ] दक्षिण भारत की एक प्रकार की भैस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतमान  : पुं० =अमृतबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-मूरि  : स्त्री० [सं० अमृतमूल] संजीवनी बूटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-योग  : पुं० [मध्य०स०] फलित ज्योतिष का एक शुभ योग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-रश्मि  : पुं० [ब० स०] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-लता  : स्त्री० [कर्म० स०] गुर्च। गिलोय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-लोक  : पुं० [ष० त०] स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-वपु (स्)  : पुं० [ब० स०] १. चंद्रमा। २. विष्णु। ३.शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-विंदु  : पुं० [ष० त०] एक उपनिषद् का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-संजीवनी  : स्त्री० [कर्म० स०] =संजीवनी बूटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत-सार  : पुं० [ष० त०] मक्खन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतसू  : पुं० [सं० अमृत+सू (प्रसव)+क्विप्] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतांधस्  : पुं० [अमृत-अंधस्, ब० स०] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतांशु  : पुं० [अमृत-अंशु, ब० स०] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृता  : स्त्री० [सं० अमृत+टाप्] १. गुर्च। २. इंद्रायण। ३. मालकँगनी। ४. अतीस। ५. हड़। ६. लाल निसोत। ७. आँवला। ८. दूध। ९. तुलसी। १. पीपल। ११. मदिरा। १२. फिटकिरी। १३. खरबूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृताक्षर  : वि० [अमृत-अक्षर, कर्म० स०] १. जो कभी मरे नहीं। अमर। २. जिसका कभी नाश न हो। अजर। पुं० अमृत के से गुण वाले अक्षर या शब्द। उदाहरण—फूटी तर अमृताक्षर निर्भर।—निराला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृताश  : पुं० [सं० अमृत√अश् (भोजन)+अण्] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृताशन  : पुं० [सं० अमृत√अश्+ल्यु-अन] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृताशी (शिन्)  : पुं० [सं० अमृत√अश्+णिनि] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृताहरण  : पुं० [सं० अमृत-आ√ह्र(हरण करना)+ल्यु-अन्] गरुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतेश  : पुं० [अमृत-ईश, ष० त०] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतेशय  : पुं० [सं० √शी(सोना)+अच्-शय, अमृतेशय, अलुक्० स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृतेश्वर  : पुं० [अमृत-ईश्वर, ष० त०] =अमृतेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमृत्यु  : वि० =अमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ