लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमाँ  : अव्य० [हिं० ए+अ० मियाँ] एमियाँ। (संबोधन, मुसलमान)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमांस  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसके शरीर में मांस की मात्रा बहुत कम हो। दुबला-पतला। २. जिसमें मांस बिलकुल न हो। मांस-रहित। पुं० [न० त०] वह जो मांस न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमा  : स्त्री० [सं० √मा (मान)+का, न० त०] १. अमावस्या। २. चंद्रमा की सोलहवीं कला। ३. घर। मकान। ४. मर्त्य-लोक। स्त्री० [?] चौपायों की आँख में होनेवाली बतौरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाघौत  : पुं० [?] एक प्रकार का धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमातना  : पुं० [सं० आमंत्रण] १. आमंत्रित करना। बुलाना। २. निमंत्रण या न्योता देना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमातृक  : वि० [सं० न० ब० कप्] जिसकी माँ न हो। बिना माँ का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमात्य  : पुं० [सं० अमा+त्यक्] १. राजा का सहचर। २. हिन्दू राज्य तंत्र में राजा को परामर्श देनेवाला मंत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमात्र  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसकी कोई मात्रा न हो। २. सीमा-रहित। निस्सीम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमान  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसका मान निश्चित या नियत न हो। २. जिसका मान न हुआ हो। अप्रतिष्ठित। ३. जिसे मान न हो। पुं० [न० त०] मान का अभाव। वि० [हिं० अ+मानना] न माननेवाला। पुं० [अ०] १. बचाव। रक्षा। मुहावरा—अमान माँगना=जीवन आदि की रक्षा के लिए दीनतापूर्वक प्रार्थना करना। २. शरण। पुं०=ईमान।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत  : स्त्री० [अ०] १. कुछ समय या निश्चित अवधि के लिए अपनी वस्तु किसी दूसरे के पास रखना। २. उक्त प्रकार से रखी हुई चीज। उपनिधि। ३. अमीन का कार्य या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत-खाता  : पुं० [अ०+हिं० ] पंजी, बही आदि में वह खाता या विभाग जिसमें अमानत की रकमें जमा की जाती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत-खाना  : पुं० [अ०+फा०] वह स्थान जहाँ चीजें अमानत में रखी जाएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानतदार  : पुं० [अ०+फा०] जिसके पास कोई चीज धरोहर रखी जाती हो या रखी जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानत-नामा  : पुं० [अ० अमानत+फा० नामा] किसी के पास कुछ अमानत रखने के समय उसेक प्रमाण स्वरूप लिखा जानेवाला पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाना  : अ० [सं० आ-पूरा पूरा+मान-माप] १. किसी चीज के अंदर पूरा-पूरा समाना। अँटना। २. अभिमान से युक्त होना। इतराना। फूलना। स० किसी चीज के अंदर पूरी तरह से भरना। अँटाना। पुं० [सं० अयन ?] अन्न रकने की कोठरी या द्वार। बखार का मुँह।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानित  : भू० कृ० [सं०√मन् (मानना)+णिच्+क्त, न० त०] १. जिसका मान या सम्मान न हुआ हो। २. माना न गया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानिता  : स्त्री० [सं०√मन्+णिनि, न० त० अमानित्+तल्-टाप्] मान या अभिमान का अभाव, अर्थात् नम्रता। स्त्री०=अमान्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानिया  : पुं० [देश०] एक प्रकार का पटसन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानी (निन्)  : वि० [सं०√मन् (जानना)+णिनि, न० त०] १. मान या अभिमान न करनेवाला। २. न माननेवाला। स्त्री० [सं० आत्मीय] १. भूमि, जिसका प्रबंध ठेके पर न देकर स्वयं किया जाए। २. भूमि, जो शासन के अधिकार में चली गयी हो। स्त्री० [हिं० अ+मान] १. मनमानी कारवाई। २. देन, लगान आदि में होनेवाली ऐसी छूट जो केवल अंदाज से या कूत के आधार पर की जाए। ३. मजदूरों के काम करने का वह ढंग जिसमें केवल दैनिक मजदूरी मिलती है, काम का मान कोई निश्चित नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानुष  : पुं० [सं० न० त०] वह जो मनुष्य न हो, बल्कि मनुष्य से भिन्न हो। जैसे—अलौकिक या देव-पुरुष वि०=अमानुषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानुषिक  : वि०=अ-मानुषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमानुषी  : वि० [सं० अमानुषीय] १. ऐसा निंदित या पाशविक आचरण या व्यवहार जो सभ्य मानव के स्वभाव के प्रतिकूल या विपरीत हो। जैसे—अमानुषी शासन। २. मनुष्य के अधिकार या शक्ति से बाहर का। ३. मनुष्य-रहित। मनुष्यों से शून्य। उदाहरण—अमानुषी भूमि अवानरी करौ।—केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमान्य  : वि० [सं० न० त०] १. (बात) जो मानी जाने के योग्य न हो। जो माना न जा सके। २. जो मान अथवा आदर के योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाप  : वि० [सं० न० त०] १. जो मापा न जा सके या जिसका माप न हो सके। २. जिसके परिणाम का अंदाजा न हो सके। अपरिमित। ३. असीम। बेहद। ४. बहुत अधिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमापनीय  : वि० [सं० न० त०] जो मापा न जा सकता हो। (इममेजरेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमापित  : वि० [सं० न० त०] जो मापा न गया हो। (अनमेजर्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाप्य  : वि० [सं० न० त०]=अमापनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमामसी  : स्त्री० [सं० ब० स० ङीष्] अमावस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमामा  : पुं० [अ० अम्मामः] एक विशिष्ट प्रकार की बड़ी और भारी पगड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाय  : वि०=अमाया।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाया  : वि० [सं० अमाय] १. माया से रहित। २. छल-कपट, स्वार्थ आदि से रहित। ३.सांसारिक प्रेम, मोह आदि से रहित। निर्लिप्त। स्त्री० [सं० ] माया का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमायिक  : वि० [सं० न० त०] १. जो माया (छल-कपट,धोखे) आदि से रहित हो। २. जिसमें माया (अनुराग, प्रेम, मोह) आदि न हो। ३. स्वार्थ आदि भावों से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमायी (यिन्)  : वि० [सं० न० त०]=अमायिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमार  : पुं० [फा० अंबार] अन्न रखने का खत्ता। बखार। पुं०=अमड़ा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमारग  : पुं०=अमार्ग।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमारी  : स्त्री० [सं० अमात] १. आमड़ा नामक वृक्ष। २. आमड़े का फल। स्त्री० =अंवारी (हाथी पर की हौदी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमार्ग  : पुं० [सं० न० त०] १. अनुचित, निंदनीय या बुरा मार्ग। कु-मार्ग। २. निंदनीय आचरण। बुरा चाल-चलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमार्जित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका मार्जन अर्थात् सुधार या संस्कार न हुआ हो। गंदा, भद्दा या अनगढ़। २. (व्यक्ति) जिसने मार्जन न किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमार्ज्य  : वि० [सं० √मृज्(शुद्धि)+ण्यत्, न० त०] १. जिसका मार्जन न हो सके। २. जिसका मार्जन करना उचित न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाल  : पुं० [अ० अमल] अमल रखनेवाला व्यक्ति। हाकिम। शासक। पुं० दे० ‘आमाल’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमालनामा  : पुं०=आमालनामा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमावट  : स्त्री० [सं० आम, हिं० आम्र+सं० आवर्त, प्रा० आवह] पके आम को निचोड़कर निकाले हुए रस की जमाई हुई परत या तह। स्त्री० [?] पहिना जाति की एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमावना  : अ० स०=अमाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमावस  : स्त्री० [देश०] अमावस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमावस्या  : स्त्री० [सं० अमा√वस्(बसना)+ण्यत्नि० ह्रस्व, प्रा० आओस, गुं० अमास, सिं० उमासु, मरा० अवशी, अवस, हिं० अमावस] १. चौद्र मास के कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन जिसमें रात को चंद्रमा की एक भी कला नहीं दिखाई देती। २. हठ योग में ध्यान की वह अवस्था जिसमें ईड़ा (चंद्रमा) और पिंगला (सूर्य) दोनों नाड़ियों का लय हो जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमावास्य  : वि० [सं० अमावास्या+अण्] जो अमावस्या के दिन (या रात को) पैदा हुआ या बना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाह  : पुं० [सं० अमांस] एक प्रकार का नेत्र-रोग। नाखूना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमाही  : वि० [हिं० अमार्ह] १. अमाह-रोग-संबंधी। २. जिसे अमाह (रोग) हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ