लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभोग  : वि० [सं० न० ब०] १. बिना भोगा हुआ। जो प्रयोग या व्यवहार में न लाया गया हो। २. अछूता। वि०=अभोग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभोगी (गिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. भोग अर्थात् उपभोग या उपयोग न करनेवाला। प्रयोग या व्यवहार न करनेवाला। २. सांसारिक वस्तुओं या सुखों का भोग न करनेवाला। उदासीन। विरक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभोग्य  : वि० [सं० न० त०] [स्त्री० अभोग्या] १. (वस्तु) जो भोग करने के उपयुक्त या योग्य न हो। २. जिसे भोगना अनुचित या वर्जित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ