लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभू  : क्रि० वि० [हिं० अब+हू=भी] =अभी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूखन  : पुं० =आभूषण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूत  : वि० [सं० न० त०] १. जो अस्तित्व में न आया हो। २. जो घटित न हुआ हो। ३. वर्त्तमान। ४. अपूर्व। उदाहरण—निज सपूत की अति-अभूत करतूति निहारत।—रत्ना०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूत-दोष  : वि० [सं० न० ब०] जिसमें कभी कोई दोष उत्पन्न न हुआ हो। सर्वथा निर्दोष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूतपूर्व  : वि० [सं० भूत-पूर्व, सुपसुआ समास, न-भूतपूर्व, न० त०] १. जो या जैसा पहले कभी न हुआ हो। अपूर्व। २. अद्भुत। अनोखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूताहरण  : पुं० [सं० अभूत-आहरण, ष० त०] १. ऐसी बात कहना जो कभी हुई ही न हो। २. धोखा देने या छकाने के लिए झूठी बात कहना। ३. नाटक में कपट भरी व्यंग्यपूर्ण बात कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूति  : स्त्री० [सं० न० त०] १. अस्तित्व में न आने अथवा घटित न होने की अवस्था या भाव। २. धन या शक्ति का भाव। ३. विपत्ति। संकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूतोपमा  : स्त्री० [सं० अभूता-उपमा, कर्म० स०] उपमा अलंकार के दस भेदों में से एक, जिसमें चरम उत्कर्ष सिद्ध करने के लिए कहा जाता है कि इसका कोई उपमान ही नही मिलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूमि  : स्त्री० [सं० न० त०] १. वह जो भूमि से भिन्न हो। २. अनुचित या अनुपयुक्त स्थान। ३. भूमि या स्थान का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूव  : वि० [सं० न० ब०] =अभूषित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभूषित  : वि० [सं० न० त०] १. जो भूषित या सजाया हुआ न हो। अनलंकृत। २. जिसके पास भूषण न हों। भूषणों से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ