लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिलाष  : पुं० [सं० अभि√लष् (चाहना)+घञ्]=अभिलाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलाषक  : वि० [सं० अभि√लष्+ण्वुल्-अक] अभिलाषा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलाषा  : स्त्री० [सं० अभिलाष] १. मन का यह भाव कि अमुख काम या बात इस रूप में हो जाए अथवा अमुक वस्तु हमें प्राप्त हो जाए। आकांक्षा। इच्छा। कामना। २. साहित्य में, पूर्व-राग की दस दशाओं में से एक, जिसमें प्रिय से मिलने की चाह होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलाषी (षिन्)  : वि० [सं० अभि√लष्+णिनि] [स्त्री० अभिलाषिणी] अभिलाषा करने वाला। (एस्पायरेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिलाषुक  : वि० [सं० अभि√लष्+उकच्]=अभिलाषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ