लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिमर  : पुं० [सं० अभि√मृ (मरना)+अप्] १. युद्ध। लड़ाई। २. युद्ध क्षेत्र। ३. सेना में, अपने ही पक्ष द्वारा होनेवाला विश्वासघात। ४. डर। भय। ५. नाश। ६. वह जो अपने प्राणों की आशा छोड़ शेर या हाथी से लड़ने चले।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिमर्दन  : पुं० [सं० प्रा० स०] १. बुरी तरह से कुचलना, मसलना या रौंदना। २. चूर-चूर करना। ३. कष्ट देना। सताना। ४. रगड़। ५. संघर्ष। ६. युद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिमर्श  : पुं० [सं० अभि√मृश् (स्पर्श)+घञ्]=अभिमर्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिमर्षक  : वि० [सं० अभि√मृश् (स्पर्श)+ण्वुल्-अक] अभिमर्षण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिमर्षण  : पुं० [सं० अभि√मृश्+ल्युट्-अन] १. स्पर्श करना। २. आक्रमण। ३. रगड़ना या संघर्ष करना। ४. संभोग। ५. पराजय। हार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ