लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभाव  : पुं० [सं० न० त०] १. अस्तित्व में होने की अवस्था या भाव। २. उपस्थित या विद्यमान न होने की अवस्था या भाव। ३. गुण, वस्तु आदि की अत्यधिक कमी होना। ४. न मिलने की अवस्था या भाव। ५. अच्छे या सद्भाव की कमी। ६. वैर-विरोध का भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावक  : वि० [सं० न० ब० कप्] १. भाव या सत्ता से रहित। २. अभाव उत्पन्न या सूचित करनेवाला। ३. दे० ‘नहिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावन  : वि० [सं० √भू+णिच्+ल्यु-अन] १. सुंदर। २. रुचिकर। वि० न भानेवाला। अप्रिय।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावना  : स्त्री० [सं० न० त०] १. भावना का न होना। २. ध्यान की कमी। ध्यान-शून्यता। वि० [हिं० अ-नहीं+भाना-अच्छा लगना] जो अच्छा न लगे। अप्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावनीय  : वि० [सं० न० त०] जो भावना में न आ सके। जिसके विषय में कुछ सोचा-समझा न जा सके। (इन-कानसीवेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभाव-पदार्थ  : पुं० [सं० अभाव-न० ब, अभाव-पदार्थ कर्म० स०] वह पदार्थ जो भाव अर्थात् सत्ता शून्य हो। असत् पदार्थ। (दर्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभाव-प्रमाण  : पुं० [सं० कर्म०स०] कारण का अभाव होने पर भी कोई कार्य होने का दिया जानेवाला प्रमाण। (न्याय)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावात्मक  : वि० [सं० अभाव+आत्मन्, ब० स० कप्] १. जो अभाव के रूप में हो या अभाव का सूचक हो। २. दे० ‘नहिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसकी भावना न की गई हो। जो पहले से सोचा-समझा न गया हो। २. जिसमें किसी दूसरी चीज की भावना (पुट) न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभावी (दिन्)  : वि० [सं० √भू(सत्ता)+णिनि० न० त०] जिसकी सत्ता या स्थिति न हो सके। न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभाव्य  : वि० [सं० न० त०] १. न होनेवाला। २. जिसकी भावना न की जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ