लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभर  : वि० [सं० अ-नहीं+भार-बोझा] (ऐसा भार) जो ढोया न जा सके। बहुत भारी। दुर्वह।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभरन  : वि० [हिं० अ+भरना] १. खाली। रिक्त। उदाहरण—छर छरिए बान छकि छंछाटिय, भरिय पत्र अभरन भरिय-चंद्रबरदाई। २. जिसकी प्रतिष्ठा या मान-नष्ट कर दिया गया हो। अपमानित। पुं० =आभरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभरम  : वि० [सं० अ-नहीं+भ्रम] १. (बात) जिसमें कोई भ्रम या संदेह न हो। २. (व्यक्ति) जिसे भ्रम या संदेह न हो। भ्रम-रहित। ३. निडर। निर्भय। ४. अचूक। क्रि० वि० १. बिना कोई भूल किये। अचूक। २. बिना किसी भ्रम या संदेह के।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभर्तृका  : वि० [सं० न० ब० कप्] जिसका पति न हो। कुमारी या विधवा (स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ