लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अबाँह  : वि० [हिं० अ+बाँह] १. जिसे बाँह या हाथ न हो। २. जिसका कोई सहारा, सहायक या रक्षक न हो। असहाय। उदाहरण—चाह अलबाल औ अबाँह के कलपतरू, कीरति-मयंक प्रेम सागर अपार है।—आनंदघन। ३. अकेला। (क्व०)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबा  : पुं० [अ०] एक प्रकार का मुसलमानी पहिनावा जो अंगे से कुछ अधिक लंबा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाट  : पुं० [हिं० अ+वाट=मार्ग] कुपथ। कुमार्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाती  : वि० पुं० [सं० अ=नहीं+बात=वायु] १. जिसमें वायु का अभाव हो। २. जिसमें वायु का प्रवेश या संचार न हो सके। ३. जो वायु से काँप रहा हो। स्थिर। वि० [सं० अ+बाती-बत्ती] (दीपक) जिसमें बत्ती न हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाद  : वि० [सं० अबाद] जो वाद शून्य हो। निर्विवाद। वि०=आबाद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबादान  : वि० [अ० आबाद] [भाव० अबादानी] १. बसा हुआ। आबाद। (स्थान) २. भरा हुआ। पूर्ण। ३. समृद्ध। संपन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबादानी  : स्त्री० [हिं० अबादान] अबाद (बसे भरे हुए या संपन्न) होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाध  : वि० [सं० न-बाधा, न० ब०] १. जिसके लिए या जिसमें कोई बाधा, विघ्न या रोक-टोक न हो। बेरोक। निर्विघ्न। २. मनमाना। स्वच्छंद। ३. अपार। असीम० ४. पूर्ण। परम। (एब्सोल्यूट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाध-व्यापार  : पुं० [कर्म० स०] दे० ‘मुफ्त व्यापार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाधा  : वि० दे० ‘अबाध’। स्त्री० [सं० न० त०] बाधा का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाधित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसके करने में कोई बाधा अथवा रोक-टोक न हो। बाध-रहित। २. मनमाना। स्वच्छंद। निरंकुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाध्य  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अबाध्यता] १. जो रोका न जा सके। बे-रोक। २. जिसपर किसी का अधिकार या नियंत्रण न हो। ३. अनिवार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबान  : वि० [अ=नहीं+हिं० बान-वाण] जिसेक हाथ में बाण (या अस्त्र-शस्त्र) न हो। निहत्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाबील  : स्त्री० [फा०] काले रंग की एक प्रकार की चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबार  : स्त्री० [सं० अ=बुरा+बेला-हिं० बेर=समय] अधिक या बहुत देर। विलंब।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाल  : वि० [सं० न० त०] १. जो बालक न हो। जवान। २. पूरा। पूर्ण। पुं० [देश०] चरखे की पखुँडियों में बाँधकर तानी जानेवाली रस्सी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाली  : स्त्री० [देश०] एक प्रकार का पक्षी। बेंगनकुटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबास  : पुं० दे० ‘आवास’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाह  : वि० [सं० अवध्य] १. जो मारा न जा सके। २. जिसे मारना उचित या संगत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ