लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अबंध  : वि० [सं० न० ब०] १. जो बँधा न हो। बंधन-रहित। खुला हुआ। २. जो किसी के अधिकार या शासन में न हो। स्वच्छंद। ३. मनमाना आचरण करनेवाला। निरकुंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबंधु  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसका कोई बंधु या इष्ट-मित्र न हो। २. अकेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबंध्य  : वि० [सं० न० त०] [स्त्री० अबंध्या] १. जो बाँधा न जा सके अथवा जो बँधने योग्य न हो। २. निश्चित रूप से फल देनेवाला। अव्यर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब  : अव्य-[सं० अद्य, अथ, प्रा० अदो, इब्ता, इन्जा, वि० अद्, भोज० और मार०अबर, मग० अबरी, इबरी] १. प्रस्तुत या वर्तमान क्षण में। इस समय। जैसे—(क) अब तैयार हो जाओ। (ख) अब ऐसा नहीं हो सकता। मुहावरा—अब-तब करना=कोई काम करने के संबंध में यह कहते चलना कि अब कर दिया जायेगा। टाट-मटोल करना। जैसे—अब-तक वह करते-करते महीनों से टाल रहा है पर रुपये नहीं देता। ऐसा जान पड़ता है कि यह अब मर जायेगा या थोड़ी देर से अधिक न बचेगा। २. इस अवसर पर या इस स्थिति में। जैसे—अब यह काम पूरा हुआ है। पद—अबका=वर्तमान काल का। आज-कल का। आधुनिक। जैसे—अबके लड़के किसी की बात नहीं सुनते। अब की या अब के=(क) इस बार। जैसे—अब की (या अबके) तुम्हें दिल्ली जाना पड़ेगा। (ख) आगे चलकर। भविष्य में। जैसे—अबकी (या अबके) फसल अच्छी होगी। अब जाकर-इतने दिनों या समय के बाद। अब। जैसे—अब जाकर वह ठीक रास्ते पर आया। अब से-आगे से। भविष्य में। जैसे—अब से कभी ऐसा मत करना। ३. किसी निर्दिष्ट या विशिष्ट समय में। जैसे—अब युद्ध पूर्णयता बंद हो चुका था। ४. इस समय के उपरांत। फिर कभी या भविष्य में। जैसे—अब ऐसा न करूँगा। ५. निर्दिष्ट तथ्यों या बातों का ध्यान रखते हुए। जैसे—मुझे जो कुछ कहना था वह कह दिया, अब आप निर्णय कर सकते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबका  : पुं० [सं० अबका=सेवार] एक प्रकार का पौधा जिसकी छाल या रेशों से रस्सियाँ बनती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबखरा  : पुं० [अब्खरः] भाप। वाष्प। पुं० दे० ‘आबखोरा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबखोरा  : पुं० =आबखोरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबगत  : स्त्री० =अवगति। वि० १. अविगत। २. अवगत। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबट  : वि० [?] १. अभेद्य। २. अगम। उदाहरण—मन जेथ निमाण निलजी नारी, अकबर गाहक बट अबट।—पृथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबटन  : पुं०=उबटन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबड़-घबड़  : वि० [अनु] १. बेजोड़ या बेमेल। असंगत। २. भद्दा। भोड़ा। ३. जल्दी समझ में न आनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबतर  : वि० [अ० अब्तर] १. गिरने, बिगड़ने आदि के कारण जिसकी दशा बुरी हो गयी हो। खराब। निकृष्ट। २. जिसका क्रम या व्यवस्था बिगड़ गई हो। अस्त-व्यस्त। जैसे—दफ्तर की हालत बहुत अबतर हो गयी है। ३. चौपट। विनष्ट। जैसे—यह बाजी तो अबतर हो गई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबतरी  : स्त्री० [अ० अब्तरी] १. अवसर होने की अवस्था या भाव। २. अधःपतन। अवनति। ३. अव्यवस्था। गड़बड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबद्ध  : वि० [सं० न० त०] १. जो बँधा न हो अथवा बाँधा न गया हो। बंधन-रहित। २. जिसका क्रम या व्यवस्था ठीक न हो। ३. मन माना आचरण करनेवाला। निरंकुश। ४. दे० ‘असबद्ध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबद्ध-मुख  : वि० [ब० स०] बिना सोचे-समझे बकनेवाला। बढ़-बुढ़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबद्ध-मूल  : वि० [ब० स०] जिसका मूल या जड़ मजबूत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबध  : वि० [सं० अबाध्य] १. जो बँधा न हो। अबद्ध। २. जो रोका न जा सके। अबाध्य। ३. स्वतंत्र रूप से चलनेवाला। उदाहरण—भरे भाग अनुराग लोग करै काम अबध चितवनि चितई है।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबधू  : वि० [सं० अबोध, पुं० हिं० अबोधु] अज्ञानी। मूर्ख। पुं०=अवधूत।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबधूत  : पुं०=अबधूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबध्य  : वि० [सं० न० त०] [स्त्री० अबध्या, भाव अबध्यता] १. जिसका वध या हत्या न की जा सकती हो। जो मारा न जा सके। २. जिसका वध करना या मार डालना अनुचित हो। जैसे—शास्त्रों में बालक, ब्राह्मण, स्त्रियाँ आदि अबध्य कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबर  : वि० [अ० अबल] [भाव० अबराई] १. निर्बल। शक्ति-हीन। २. दुर्बल। कमजोर। वि० -अपर (दूसरा)। क्रि० वि० इस बार। पुं० [फा० अब्र] बादल। मेघ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरक  : पुं० [सं० अभ्रक] पत्तरों या वरकों के रूप में पाई जानेवाली एक प्रसिद्ध चमकीली, भुरभुरी सफेद धातु। भोडल। (माइका)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरख  : पुं०=अबरक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरखी  : वि० [हिं० अबरक] १. अबरख के रंग का। २. अबरख का बना हुआ। स्त्री० अबरक का वह चूर्ण जो चित्रकार चित्रों पर चांदी का रंग दिखाने के लिए छिड़कते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरन  : वि० [सं० अ+वर्ण] १. जिसका कोई वर्ण या रूप न हो। वर्ण-रहित। २. जो आस-पास के रंगों से भिन्न रंग या प्रकार का हो। पुं० १. दे० आभरण। २. दे० ‘आवरण’। वि० [सं० अवर्ण्य] जिसका वर्णन न हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरबान  : वि० [सं० अपर+हिं० बानि] १. आवारा। २. मूर्ख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरस  : पुं० [फा०] १. घोड़े का एक रंग जो सब्ज से कुछ खुलता हुआ और अधिक सफेद रंग का होता है। २. इस रंग का घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरा  : वि०=अबर। वि० [हिं० अ+बराना-बचाना] १. जो बचाया न जा सके। २. जिसे बचा या छोड़ न सके।—अडुर। पुं० [फा०] १. ओढ़ने या उदाहरण—हारे अबरे का एतबार। पहनने के दोहरे कपड़ों में, ऊपर का कपड़ा या पल्ला। उपल्ला। २. विकट समस्या। उलझन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरी  : वि० [फा० अब्र=बादल मि० सं० अभ्र] १. जिसमें बादल की तरह कई रंगों की धारियाँ हों। स्त्री० १. एक प्रकार का कागज जिस पर उक्त प्रकार की धारियाँ होती हैं। २. कपड़ों की एक प्रकार की रँगाई जिसमें उक्त ढंग की धारियाँ होती है। ३. पीले रंग का एक पत्थर जो पच्चीकारी के काम आता है। स्त्री० [सं० अ+वारि] जलाशय का किनारा। क्रि० वि० [हिं० अब] इस बार। अब की दफा। उदाहरण—अबरी क कहलिया मोर एतना कर लीहिन।—लोकगीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबरू  : स्त्री० [फा० अब्रू मि० सं० भ्रू] भौंह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबर्त  : पुं०=आवर्त।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबर्न्य  : वि० [सं० अ+वर्ण्य] जिसका वर्णन न हो सके। अवर्णनीय।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबल  : वि० [सं० न० ब०] [स्त्री० अबला] १. जिसमें बल न हो। अशक्त। बलहीन। २. कमजोर। दुर्बल। ३. नपुंसक। पुंस्त्वहीन। स्त्री० [सं० अवलि] पंक्ति। कतार। उदाहरण—अंतर नीलंबर अबल आभरण।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलक  : वि० [अ० अब्लक] १. जिसमें दो रंग एक साथ दिखाई दें। जैसे—काला और लाल, या लाल और सफेद। २. कई रंगों से युक्त। चितकबरा। पुं० ऐसा घोड़ा जिसके शरीर का कुछ अंश काला और सफेद हो। वि० [सं० अवलक्ष] अद्भुत। विलक्षण। जैसे—वाही कन्हैया जाके अबलक बाल।—गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलका  : स्त्री० [हिं० अबलक] मैना की तरह की एक काले रंग की चिड़िया जिसकी छाती सफेद रंग की होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलख  : वि०=अबलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलखा  : स्त्री० दे० ‘अबलका’ (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबला  : वि० स्त्री० [सं० अवल+टाप्] [भाव० अबलात्व] जिसमें कुछ भी बल या शक्ति न हो। स्त्री० औरत। स्त्री। (जो अबला या अशक्त मानी जाती है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबल्य  : पुं० [सं० बल+यत्, न० त०] १. अबलता। कमजोरी। निर्बलता। २. अस्वस्थता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबवाब  : पुं० [फा० बाब का बहु०] कुछ विशिष्ट प्रकार के कर जो किसानों आदि पर लगाये जाते है। (सेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबस  : वि० [अ०] निरर्थक। बे-फायदा। क्रि० वि० नाहक। व्यर्थ। वि० =अवश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाँह  : वि० [हिं० अ+बाँह] १. जिसे बाँह या हाथ न हो। २. जिसका कोई सहारा, सहायक या रक्षक न हो। असहाय। उदाहरण—चाह अलबाल औ अबाँह के कलपतरू, कीरति-मयंक प्रेम सागर अपार है।—आनंदघन। ३. अकेला। (क्व०)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबा  : पुं० [अ०] एक प्रकार का मुसलमानी पहिनावा जो अंगे से कुछ अधिक लंबा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाट  : पुं० [हिं० अ+वाट=मार्ग] कुपथ। कुमार्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाती  : वि० पुं० [सं० अ=नहीं+बात=वायु] १. जिसमें वायु का अभाव हो। २. जिसमें वायु का प्रवेश या संचार न हो सके। ३. जो वायु से काँप रहा हो। स्थिर। वि० [सं० अ+बाती-बत्ती] (दीपक) जिसमें बत्ती न हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाद  : वि० [सं० अबाद] जो वाद शून्य हो। निर्विवाद। वि०=आबाद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबादान  : वि० [अ० आबाद] [भाव० अबादानी] १. बसा हुआ। आबाद। (स्थान) २. भरा हुआ। पूर्ण। ३. समृद्ध। संपन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबादानी  : स्त्री० [हिं० अबादान] अबाद (बसे भरे हुए या संपन्न) होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाध  : वि० [सं० न-बाधा, न० ब०] १. जिसके लिए या जिसमें कोई बाधा, विघ्न या रोक-टोक न हो। बेरोक। निर्विघ्न। २. मनमाना। स्वच्छंद। ३. अपार। असीम० ४. पूर्ण। परम। (एब्सोल्यूट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाध-व्यापार  : पुं० [कर्म० स०] दे० ‘मुफ्त व्यापार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाधा  : वि० दे० ‘अबाध’। स्त्री० [सं० न० त०] बाधा का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाधित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसके करने में कोई बाधा अथवा रोक-टोक न हो। बाध-रहित। २. मनमाना। स्वच्छंद। निरंकुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाध्य  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अबाध्यता] १. जो रोका न जा सके। बे-रोक। २. जिसपर किसी का अधिकार या नियंत्रण न हो। ३. अनिवार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबान  : वि० [अ=नहीं+हिं० बान-वाण] जिसेक हाथ में बाण (या अस्त्र-शस्त्र) न हो। निहत्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाबील  : स्त्री० [फा०] काले रंग की एक प्रकार की चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबार  : स्त्री० [सं० अ=बुरा+बेला-हिं० बेर=समय] अधिक या बहुत देर। विलंब।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाल  : वि० [सं० न० त०] १. जो बालक न हो। जवान। २. पूरा। पूर्ण। पुं० [देश०] चरखे की पखुँडियों में बाँधकर तानी जानेवाली रस्सी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाली  : स्त्री० [देश०] एक प्रकार का पक्षी। बेंगनकुटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबास  : पुं० दे० ‘आवास’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबाह  : वि० [सं० अवध्य] १. जो मारा न जा सके। २. जिसे मारना उचित या संगत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिंधन  : पुं० [सं० अप्-इन्धन, ब० स०] १. बड़वानल। २. समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिचार  : पुं०=अविचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिचारी  : वि०=अविचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिछीन  : वि०=अविच्छिन्न।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिद्ध  : वि०=अविद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिध  : वि० [सं० अ-नहीं+विध्=नियम] १. जो नियम या विधि से न हो। अव्यवस्थित। २. नियम-विरुद्ध। क्रि० वि० नियम या विधि का ठीक तरह से बिना पालन किए। अनियमित रूप से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिनासी  : वि० -अविनाशी (अविनश्वर)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिरथा  : क्रि० वि० [सं० वृक्ष] =वृथा या व्यर्थ। (पुं० हिं०)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिरल  : वि०=अविरल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबिहड़  : वि० [सं० अविरल] १. जो कटा या टूटा न हो। अखंड। साबूत। उदाहरण—अबिहड़ अजर-अमर पद गहौ।—गोरखनाथ। २. मिला या सटा हुआ। ३. जो परमात्मा में लीन हो चुका हो। (रहस्य-संप्रदाय)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबीज  : वि० [सं० न० ब०] १. बीज-रहित। २. नपुंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबीर  : पुं० [अ०] [वि० अबीरी] १. अबरक का चूरा जो कई रंगों का मुख्यतः गुलाबी रंग का होता है। बुक्का। २. अबरक या चूरा या रंगीन बुकनी जिसे लोग होली में इष्ट-मित्रों पर डालते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबीरी  : वि० [हिं० अबीर] अबीर के रंग का गुलाबी। कुछ काला पन लिए लाल। पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबीह  : वि० [सं० अभय] निडर। निर्भय। उदाहरण—हाथल रा बल सूं हुवौ औ मृगराज अबीह।—बाँकीदास।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबुझ  : वि०=अबूझ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबुद्ध  : वि० [सं० न० त०]=अबुध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबुद्धि  : वि० [न० ब०] जिसे बुद्धि न हो। बुद्धि-हीन। मूर्ख। स्त्री० [सं० न० त०] बुद्धि का अभाव। नासमझी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबुध  : वि० [सं० न० त०] १. जिसे बुद्धि या बोध न हो। मूर्ख। २. जिसे किसी बात का ज्ञान या परिचय न हो। अनभिज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबुहाना  : अ०=अभुआना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबझ  : वि० [हिं० अ+बूझना] १. जिसे जाना, बूझा या समझा न जा सके। अज्ञेय। २. जिसे बुद्धि या बोध न हो। अबोध। ना-समझ। उदाहरण—अजहुँ न बूझ अबूझ।—तुलसी। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबूत  : वि० [हिं० अबुध] अबोध। अज्ञानी। क्रि० वि० व्यर्थ। वृथा। उदाहरण—नाम सुमिरि निर्भय भया जरू सब गया अबूत।—कबीर। वि०=अपूत (निस्संतान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबे  : अव्य० [सं० अयि] अरे। हे। (बहुत छोटे या हीन व्यक्ति के लिए तिरस्कारसूचक संबोधन) मुहावरा—अबे-तबे करना=निरादरसूचक बातें करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबेध  : वि० [सं० अविद्ध] जो बेधा न गया हो अथवा बेधा न जा सकता हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबेर  : स्त्री० [सं० अबेला] विलंब। देर। क्रि० वि० [हिं० अ+बेर-देर] बिना देर लगाए। जल्दी। शीघ्र।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबेस  : वि० [फा० वेश-अधिक] अधिक। बहुत। वि० [हिं० अ+फा०वेश] १. थोड़ा। कम। २. मंद। धीमा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबै  : वि० [सं० अ+व्यय] जो या जिसमें से व्यय न हुआ हो। क्रि० वि० [हिं० अब] इसी समय। अभी। (ब्रज) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबैन  : वि० [हिं० अ+बैन=वचन] जो बोल न रहा हो। चुप। मौन। पुं० अनुचित या न कहने योग्य बात। अवाच्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबोध  : पुं० [सं० न० ब०] १. जिसे बोध या ज्ञान न हुआ हो। ना-समझ। मूर्ख। २. छोटी अवस्था के कारण जिसे सांसारिक बातों का ज्ञान न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबोध्य  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अबोध्यता] १. (रूप, विषय व्यक्ति आदि) जो बोध्य या समझ में आने के योग्य न हो। २. जिसे समझा न जा सके। (इन्कॉम्प्रिहेन्सिबुल्)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबोल  : वि० [हिं० अ+बोलना] १. चुप। मौन। २. जिसके विषय में कुछ बोल या कह न सकें। अनिर्वचनीय़। पुं० १. न बोलने या चुप रहने की अवस्था या भाव। चुप्पी। २. अनुचित या न कहने योग्य बात। ३. अनुचित वचन। गाली।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबोला  : वि० [हिं० अ+चोला] १. जो बोला या कहा न गया हो। २. न बोलनेवाला। पुं० किसी के खिन्न या दुःखी होने के कारण उससे न बोलना। रूठने का कारण होनेवाला मौन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज  : पुं० [सं० अप्√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. जल से उत्पन्न वस्तु। २. कमल। ३. शंख। ४. चंद्रमा। ५. धन्यंतरि। ६. कपूर। ७. सौ करोड़ या एक अरब की संख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जज  : पुं० [सं० अब्ज√जन्-ड] १. ब्रह्मा। २. यात्रा के विचार से एक योग। (ज्यो०) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जद  : पुं० [अ०] १. अरबी-फारसी आदि की वर्ण-माला जो पहले अलिफ, बे, जीम और दाल से आरंभ होती थी। २. किसी विषय का आरंभिक ज्ञान। ३. अरबी-फारसी आदि के साहित्य में वर्ण-माला के अक्षरों से कुछ निश्चित अंक या संख्याएँ सूचित करने की एक प्रणाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज-बांधव  : पुं० [ष० त०]=सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज-भव  : पुं० [ब० सं० ] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज-योनि  : पुं० [ब० स०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज-वाहन  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज-वाहना  : स्त्री० [ब० स०] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ज-हस्त  : पुं० [ब० स०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जा  : स्त्री० [सं० अब्ज+टाप्] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जाद  : पुं० [सं० अब्ज√अद् (खाना)+अण्] हंस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जासन  : पुं० [अब्ज-आसन, ब० स०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जिनी  : स्त्री० [सं० अब्ज+इनि-ङीष्] १. कमलवन। २. कमलों का समूह। ३. कमल का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्जिनी पति  : पुं० [ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्द  : पुं० [सं० √आप्(पाना)+दन्, ह्रस्व] वर्ष। साल। [अप√दा(देना)+क] १. बादल। मेघ। २. नागर-मोथा। ३. कपूर। ४. आकाश। पुं० [अ०] १. गुलाम। दास। जैसे—अब्दुल्ला-ईश्वर का दास। २. अनुचर। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्द-कोश  : पुं० दे० ‘वर्ष-बोध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्द-वाहन  : पुं० [ब० स०] इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्द-सार  : पुं० [ष० त०] कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्दुर्ग  : पुं० [सं० मध्य० स०] वह किला या गढ़ जो खाई या झील से घिरा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्धि  : पुं० [सं० अप्√धा (धारण)+कि] १. तालाब। सरोवर। २. झील। ३. समुद्र। ४. सात की संख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्धिज  : पुं० [सं० अब्धि√जन्(उत्पत्ति)+ड] १. समुद्र से उत्पन्न वस्तु। २. शंख। ३. चंद्रमा। ४. अश्विनीकुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्धिजा  : स्त्री० [सं० अब्धिज+टाप्] १. लक्ष्मी। २. वारुणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्धि-शयन  : पुं० [ब० स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्धि-सार  : पुं० [ष० त०] रत्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्ध्यग्नि  : स्त्री० [सं० अब्धि-अग्नि, ष० त०] बड़वानल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्बर  : वि० [सं० अबल] जिसमें बल न हो। कमजोर या दुर्बल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्बा  : पुं० [फा०बाबा का अनु०] पिता या दादा का वाचक शब्द। (मुसलमान) पद—अब्बाजान=पिता या दादा के लिए आदर सूचक संबोधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्बास  : पुं० [अ०] १. शेर। सिंह। २. एक प्रकार का पौधा जो दो-तीन फुट ऊँचा होता है। ३. उक्त पौधे के फूल। वि० रूखे स्वभाववाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्बासी  : वि० [अ०] धुएँ की तरह का नीले काले रंग का। (स्मोक ब्ल्यू) पुं० धुएं की तरह का नीला काला रंग। (स्मोक ब्ल्यू) स्त्री० [अ०] एक प्रकार का बढ़िया कपास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्बू  : पुं०=आबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्र  : पुं० [फा० मि० सं० अभ्र] बादल। मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्रह्माण्य  : वि० [सं० ब्रह्मन्+यत्, न० त०] १. (कार्य) जो ब्राह्मणों के करने योग्य न हो। जैसे—चोरी हिंसा आदि। २. इतना अनुचित और निंदनीय कि शिष्ट समाज के लिए परम अनुपयुक्त हो। ३. ब्राह्मणों, वेदों आदि पर विश्वास या श्रद्धा रखनेवाला। पुं० चोरी, मिथ्या, भाषण, हिंसा आदि निंदनीय कर्म जो ब्राह्मणों (अर्थात् सभ्यों) के लिए अशोभन है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्राह्मण  : वि० [सं० न० त०] जो ब्राह्मण न हो। पुं० [न० त०] ब्राह्मण से भिन्न जाति का व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अब्राह्मण्य  : पुं० [सं० ब्राह्मण+ष्यञ० न० त०] ब्राह्मण के कर्त्तव्यों का उल्लंघन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ