लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपूर  : वि० [सं० आपूर्ण] १. अच्छी तरह से भरा हुआ। भर-पूर। २. पूर्ण। पूरा। ३. बहुत अधिक। वि०=अपूर्ण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूरना  : स० [सं० आपूर्णन] १. पूर्ण करना। भरना। २. (फूँक कर बजाया जानेवाला बाजा) फूँकना। बजाना। जैसे—शंख अपूरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूरब  : वि०=अपूर्व।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूरा  : वि० [सं० आ+पूर्ण] [स्त्री० अपूरी] १. भरा हुआ। २. फैला हुआ। व्याप्त। वि० १. अपूर्ण। २. अधूरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्ण  : वि० [सं० न० त०] १. जो पूर्ण या भरा हुआ न हो। खाली। रिक्त। २. जिसमें किसी प्रकार की कमी, त्रुटि या दोष न हो। (इम्परफेक्ट) ३. (कार्य या वस्तु) जो अभी पूर्ण या समाप्त न हुई हो। जिसका कुछ अंश या भाग अभी पूरा होने को हो। अधूरा। (इन्कम्प्लीट) ४. जिसमें किसी बात की अपेक्षा हो। ५. अयथेष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्णता  : स्त्री० [सं० अपूर्ण+तल्-टाप्] अपूर्ण होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्णभूत  : पुं० [सं० न० त०] क्रिया का वह भूतकालिक रूप जिसमें क्रिया की समाप्ति न सूचित होती हो। जैसे—वह खाता था। (व्या०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्व  : वि० [सं० न० त०] १. जैसा कभी पहले न रहा हो या न हुआ हो। २. बिलकुल नये ढंग का। नवीन। ३. अद्वितीय। अनुपम। ४. अद्भुत। विलक्षण। पुं० ऐसी चीज जिसकी सत्ता अनुमान प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों से सिद्ध न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्वता  : स्त्री० [सं० अपूर्व+तल्-टाप्] अपूर्व होने की अवस्था गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्व-रूप  : पुं० [सं० न० ब०] एक प्रकार का काव्यालंकार जिसमें पूर्व गुण की प्राप्ति न होने का उल्लेख होता है। (पूर्वरूप नामक अलंकार का विपरीत रूप)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्व-वाद  : पुं० [मध्य० स०] ब्रह्म अथवा तत्त्व ज्ञान के संबंध में होनेवाला वाद-विवाद। तर्क-वितर्क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपूर्व-विधि  : स्त्री० [सं० स० त०] ऐसी वस्तु या स्थिति प्राप्त करने का आशा-मूलक विधान जिसकी सत्ता अनुमान प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों से सिद्ध न हो सके। जैसे—मोक्ष या स्वर्ग की प्राप्ति के लिए आराधना या यज्ञ करना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ