लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपार्थ  : वि० [सं० अप-अर्थ, ब० स०] १. अर्थ से रहित या हीन, फलतः निरर्थक। व्यर्थ। २. अनुचित, अशुद्ध या दूषित अर्थवाला। ३. जिसका कोई उद्देश्य फल या प्रभाव न हो। निष्फल। ४. विनष्ट। पुं० साहित्य में, पद या वाक्य का अर्थ स्पष्ट न होने का दोष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपार्थक  : पुं० [सं० अपार्थ+कन्] न्याय में एक निग्रह स्थान जो ऐसे वाक्यों के प्रयोग से होता है जिनमें पूर्वापर का विचार या संबंध न हो। वि० =अपार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ