लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपसर  : पुं० [सं० अप√सृ (गति)+अच्] १. पीछे हटना। अपसरण। २. प्रस्थान ३. पलायन। भागना। ४. उचित कारण। ५. अंतर। दूरी। (ज्या०) ६. वाष्प-कण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसरक  : वि० [सं० अपसारक] १. भाग जानेवाला। २. जो अपना उत्तरदायित्व, कर्त्तव्य, पद आदि छोड़कर भाग गया हो। (डिजर्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसरण  : पुं० [सं० अप√सृ (गति+ल्युट्—अन] १. दूर होना। हटना। २. अपने केंद्र अथवा ठीक मार्ग से हटकर दूर जाना या इधर-उधर होना। ३. अपने प्रसम या मानक से हटकर आगे-पीछे या इधर-उधर होना। ४. उचित स्थिति से भिन्न या विपरीत होना। (डाइवर्जेन्स, उक्त सभी अर्थों के लिए) ५. उत्तरदायित्व, कार्य, पद आदि छोड़कर अलग होना या भाग जाना। (डिजर्शन) ६. तरल पदार्थ का गाढ़ापन या घनत्व कम होना। ७ उक्त प्रकारों से दूर होने या हटने का मार्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसर्जक  : वि० [सं० अप√सृज् (सिरजना)+ण्वुल्—अक] अपसर्जन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसर्जन  : पुं० [सं० अप√सृज्+ल्युट्—अन] १. छोड़ना। त्याग। मोक्ष। ३. अपने आश्रित (कार्य, पद, व्यक्ति आदि) को इस प्रकार छोड़ देना कि फिर उसकी चिंता न रहे। (एबैन्डनिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसर्प  : पुं० [सं० अप√सृप् (गति)+अच्] गुप्तचर। जासूस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसर्पक  : पुं० [सं० अपसर्प+कन्] दे० ‘अपसर्प’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसर्पण  : पुं० [सं० अप√सृप्+ल्युट्—अन] १. पीछे हटना या खिसकना। २. पलायन। भागना। ३. गुप्तचर का काम। जासूसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपसर्पित  : वि० [सं० अप√सृप्+क्त] पीछे की ओर हटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ