लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अपना  : सर्व० [सं० आत्मन्, प्रा० अप्पण, पुं० हिं० अप्पना] एक संबंधवाचक सर्वनाम जिसका प्रयोग (प्रायः विशेषण रूप में) निम्नलिखित आशय सूचित करने के लिए होता है। (क) (वक्ता की दृष्टि से) शरीर, मन या अधिक्षेत्र से संबंध रखनेवाला, जैसे—अपना हाथ, अपना विचार या अपना काम। (ख) हरएक की दृष्टि से उसका। जैसे—आप लोग अपना अपना मत प्रकट करें। (ग) (विधिक दृष्टि से) जिस पर किसी का अधिकार, प्रभुत्व या स्वामित्व हो। जैसे—यह उनका अपना मकान है (अर्थात् किराये या मँगनी का नहीं है)। और (घ) सामाजिक दृष्टि से) जिसका संबंध किसी वर्ग या समाज के सब लोगों से हो। जैसे—अपना देश, अपनी भाषा, अपना शासन।मुहा०
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाइयत  : स्त्री० =अपनायत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाना  : स० [हिं० अपना] १. अपना बनाना। अपना कर लेना। २. ग्रहण या स्वीकार करना। ३. अपने अधिकार या वश में करना। ४. किसी को अपनी शरण में लेना। ५. गले लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनापन  : पुं० [हिं० अपना] १. अपना होने की स्थिति या भाव। आत्मीयता। २. आत्माभिमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनापा  : पुं० [हिं० अपना+आपा (प्रत्य०)] अपनापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाम (न्)  : पुं० [सं० प्रा० स०] नाम या प्रसिद्धि में लगनेवाला कलंक। बदनामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनायत  : स्त्री० [हिं० अपना+यत (प्रत्य०)] १. अपना होने का भाव। आत्मीयता। २. आपसदारी का संबंध। बहुत पास का वैसा व्यवहार या संबंध जैसा सगे-संबंधियों से होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाव  : पुं० [हिं० अपना] अपनाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अपनाश  : पुं० [हिं० आप+नाश] अपना नाश स्वयं करने की क्रिया या भाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ