लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अन्न  : पुं० [सं०√अन् (जीना)+नन् या√यद्(खाना)+क्त] १. कुछ पौधों के वे विशिष्ट दाने जो मनुष्य के भोजन के काम आते हैं। (ग्रेन) जैसे—गेहूँ, चावल, दाल आदि। २. पकाया हुआ अन्न। ३. भात। ४. सूर्य। ५. विष्णु। ६. प्राण। ७. पृथ्वी। ८. जल। वि० [सं० अन्य] १. अन्य। दूसरा। २. विरुद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-कूट  : पुं० [ष० त०] १. अन्न का ढेर या राशि। २. कार्त्तिक शुक्ल प्रतिपदा को होने वाला एक पर्व जिसमें अनेक प्रकार के भोजन व पकवान बनाकर देवता के सामने राशियों के रूप में रखे जाते हैं। विशेष—यह पर्व कार्त्तिक शुक्ल प्रतिपदा से पूर्णिमा तक किसी दिन मनाया जा सकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-कोष्ठ  : पुं० [ष० त०] १. अन्न रखने का स्थान या कोठरी। धान्यागार। २. कोठिला। बखार। ३. गंज। गोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-गंधि  : स्त्री० [ब० स] अतिसार (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-चोर  : पुं० [ष० त०] वह व्यक्ति जो अन्न छुपाकर रखता हो, तथा चोर बाजार में मँहगे भाव बेचता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-छेत्र  : पुं० दे० ‘अन्न-सत्र’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-जल  : पुं० [द्व० स०] १. खाने-पीने की सामग्री। २. जीविका। ३. कहीं रहकर वहाँ खाने-पीने की स्थिति। मुहावरा—अन्न-जल उठना=एक स्थान छोड़कर दूसरे स्थान पर जाना। जैसे—हमारा यहाँ से अन्न-जल उठ गया है। अन्न-जल छोड़ना या त्यागना=उपवास करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-जीवी (विन्)  : पुं० [सं० अन्न√जीव् (जीना)+णिनि] वह जो केवल अन्न खाकर जीवन निर्वाह करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नथा  : अव्य=अन्यथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नद  : वि० [सं० अन्न√दा (देना)+क] अन्न देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नदा  : स्त्री० [सं० अन्नद+टाप्] १. अन्न देनेवाली स्त्री। २. अन्नपूर्णा। ३. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-दाता (तृ)  : पुं० [ष० त०] १. अन्न दान करनेवाला। २. अन्न देकर पालने-पोसनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-दास  : पुं० [मध्य० स०] भोजन-मात्र लेकर काम करनेवाला नौकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-दोष  : पुं० [ष० त०] १. अन्न का सेवन करने से उत्पन्न होनेवाला शारीरिक विकार। २. वह दोष या दुर्गुण जो निषिद्ध स्थान या व्यक्ति का अन्न खाने से होता हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-द्वेष  : पुं० [तृ० त०] १. अन्न से अरुचि होना। २. भूख न लगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-पति  : पुं० [ष० त०] १. अन्न का स्वामी। २. सूर्य। ३. अग्नि। ४. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-पाक  : पुं० [ष० त०] १. अन्न पकाने की क्रिया या भाव। २. पेट में अन्न-पाचन होने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-पूर्णा  : स्त्री० [तृ० त०] शिव की पत्नी जो सबको भोजन देनेवाली मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नपूर्णश्वरी  : स्त्री० [अन्नपूर्णा-ईश्वरी, कर्म० स०] १. अन्नपूर्णा। २. एक भैरवी का नाम। (तंत्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-प्राशन  : पुं० [ष० त०] वह संस्कार जिसमें छोटे बच्चों के मुँह अन्न पहले-पहल लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नमयकोश  : पुं० [सं० अन्नमय,अन्न+मयट्, अन्नमय-कोश, कर्म० स०] वेदान्त में, आत्मा को आवृत्त करनेवाले पाँच कोषों में से एक जो स्थूल शरीर के रूप में माना गया है। विशेष—स्थूल शरीर माता-पिता के खाये हुए अन्न और उससे बने हुए रजवीर्य से बनता हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-मेल  : पुं० [ष० त०] १. निष्ठा। २. यव आदि से बनी हुई मदिरा। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-वस्त्र  : पुं० [द्व० स०] खाने-पीने, कपड़े पहनने और रहने-सहने की सामग्री अथवा व्यय। रोटी-कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-शाला  : स्त्री० [ष० त०] १. अनाज रखने का स्थान। अन्न का भंडार। २. किसी देश का वह क्षेत्र जिसमें बहुत अधिक अनाज होता हो और जहाँ से दूसरों स्थानों को भेजा जाता हो। (ग्रेनरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-शेष  : पुं० [ष० त०] १. जूठन। २. भूसी, चोकर आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्न-सत्र  : पुं० [ष० त०] वह स्थान जहाँ दरिद्रों को पका हुआ भोजन दिया या खिलाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्ना  : स्त्री० [सं० अग्नि] वह अँगीठी जिसमें चाँदी, सोना आदि धातुएँ तपाई जाती हैं। स्त्री० [सं० अम्ब] दाई। धाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नाद  : पुं० [सं० अन्न√अद् (खाना)+अण्] १. वह जो सबको ग्रहण करे, ईश्वर। २. विष्णु। वि० अन्न खानेवाला। अन्न भोजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नियाय  : वि० =अन्याय। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अन्नोदक  : पुं० [सं० अन्न-उदक, द्व० स०]=अन्न जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ