लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुवास  : पुं० [सं० अनु√वास् (सुगंधित करना)+घञ्] १. सुगंधित करना। (विशेषतः वस्त्र)। २. [अनु√वस् (निवास)+घञ्] निकट, समीप या साथ रहना। ३. किसी तरल औषधि (भेषज अथवा शक्तिवर्धक) को पिचकारी द्वारा गुदा-मार्ग से शरीर के अन्दर पहुँचाना। (एनिमा)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुवासन  : पुं० [सं० अनु√वास्+ल्युट्-अन] अनुवास करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुवासन-वस्ति  : स्त्री० [ष० त०] १. प्राचीन भारत में, शरीर के अन्दर औषध पहुँचाने की पिचकारी। २. पदार्थों को सुगंधित करने के लिए बना हुआ यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुवासित  : भू० कृ० [सं० अनु√वास्+णिनि] १. जिसका अनुवासन हुआ हो। २. सुगंधित किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुवासी (सिन्)  : वि० [सं० अनु√वास्+णिनि] १. अनुवास करनेवाला। २. सुगंधित करनेवाला। ३. [अनु√वस्+णिनि] पास या पड़ोस में रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ