शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					अनुज					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अनु√जन् (उत्पन्न होना)+ड] [स्त्री० अनुजा] पीछे या बाद में उत्पन्न होनेवाला। पुं० १. छोटा भाई। २. स्थल-कमल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुजा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० अनुज-टाप्] छोटी बहन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुजात					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अनु√जन्+क्त]=अनुज।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुजीवी (दिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अनु√जीव् (जीना)+णिनि] [स्त्री० अनुजीविनी] १. दूसरे के सहारे जीनेवाला। २. आश्रित। ३. अनुयायी। पुं० नौकर। सेवक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञप्त					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० अनु√ज्ञप्(बताना)+क्त] १. (कार्य) जिसके लिए अनुज्ञा या स्वीकृति मिल चुकी हो। २. (व्यक्ति) जिसे अनुज्ञा मिल चुकी हो। (एलाउड)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञप्ति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० अनु√ज्ञप्+क्तिन्] [भू० कृ० अनुज्ञप्त] १. कोई काम करने की स्वीकृति या आज्ञा देने की क्रिया या भाव। अनुज्ञापन। (सैंक्शन) २. वह पत्र जिसमें कोई अनुज्ञा लिखी हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० अनु√ज्ञा (जानना)+अङ्-टाप्] [वि० अनुज्ञप्त, अनुज्ञात] १. आज्ञा। हुकुम। २. वह अनुमति या स्वीकृति जो किसी बड़े अधिकारी द्वारा किसी को कोई इष्ट कार्य करने के लिए दी जाती है। इजाजत। (सैक्शन, परमिशन) ३. बिना आपत्ति किये किसी को कोई काम करने देना। (एलाऊ) ४. साहित्य में एक अलंकार जिसमें किसी बुरी चीज या बात में कोई गुण या विशेषता देखकर उसे पाने का उल्लेख होता है। जैसे—रावण चाहता था कि मैं राम के हाथों मरकर मोक्ष प्राप्त करूँ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञात					 :
				 | 
				
					भू० कृ [सं० अनु√ज्ञा+क्त] १. (कार्य) जिसके संबंध में अनुज्ञा मिल चुकी हो। २. (व्यक्ति) जिसे अनुज्ञा मिली हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० अनु√ज्ञा+ल्युट्-अन]=अनुज्ञा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञापक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अनु√ज्ञा+णिच्,पुक्+ण्युल्-अक] १. अनुज्ञापन करने या अनुज्ञा देने वाला। २. जिसके लिए अनुज्ञा मुल चुकी हो। अनुज्ञा के अनुसार होनेवाला। (पर्मिसिव) जैसे—अनुज्ञापक कानून।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञा-पत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] वह पत्र जिसमें किसी को किसी अधिकारी से कोई इष्ट कार्य करने अथवा कुछ लेने की अनुज्ञा मिली हो। (परमिट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञापन					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [अनु√ज्ञा+णिच्, पुक्+ल्युट्-अन] [भू०कृअनुज्ञापित, अनुज्ञप्त] १. अनुज्ञा देने की क्रिया या भाव। अनुज्ञा देना। २. बतलाना। ३. क्षमा करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञापित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [अनु√ज्ञा+णिच्+क्त]=अनुज्ञप्त।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अनुज्ञेय					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अनु√ज्ञा+यत्] जिसके संबंध में अनुज्ञा दी जा सकती हो अर्थात् जिसके होने से कोई विशेष हानि न हो। (परमिसिव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |