लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनिष्ट  : वि० [सं० न-इष्ट, न० त०] १. जो इष्ट या वांछित न हो। जैसे—अनिष्ट प्रसंग या फल। २. जो अशुभ, अहितकर, अमंगलकारी या हानिकारक हो। ३. बहुत ही अनुचित या बुरा। ४. नाश करनेवाला। पुं० १. अमंगल। अहित। २. हानि। ३. विपत्ति। ४. नाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्टकर  : वि० [ष० त०] अनिष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्टकारी (रिन्)  : वि० [सं० अनिष्ट√कृ (करना)+णिनि] अनिष्टकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्ट-प्रदर्शन  : पुं० [ष० त०] दे० ‘असंगति प्रदर्शन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्ट-प्रसंग  : पुं० [ष० त०] १. अनुचित या अवांछित प्रसंग। २. बुरा विषय। ३. अवछित या बुरा तर्क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्ट-फल  : पुं० [कर्म० स०] बुरा लक्षण। असगुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्ट-शंका  : स्त्री० [ष० त०] १. अमंगल या दुर्भाग्य की आशंका या भय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्ट-हेतु  : पुं० [कर्म० स०] बुरा लक्षण। असगुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्टाप्ति  : स्त्री० [सं० अनिष्ट-आप्ति, ष० त०] १. अनिष्ट बात या घटित होना। २. अनिष्ट फल या वस्तु का प्राप्त होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिष्टाशंसी (सिन्)  : वि० [सं० अनिष्ट-आ√शंस् (कहना)+णिनि] जो अमंगल या अशुभ का सूचक हो अथवा उसकी सूचना दे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ