लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनधिक  : वि० [सं० न-अधिक, न० त०] १. जो अधिक न हो। २. जिससे आगे बढ़ा हुआ और कोई न हो। सब तरह से ठीक और पूरा। ३. सीमा-रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनधिकार  : वि० [सं० न-अधिकार, न० ब०] १. जिसे अधिकार प्राप्त न हो। अनधिकारी। २. जिससे अधिकार छीन लिये गये हों। ३. अपात्र। पुं० [सं० न० त०] १. अधिकार का अभाव। अधिकार, प्रभुत्व या स्वत्व न होना। २. बे-बसी। लाचारी। ३. अयोग्यता। क्रि० वि० अधिकार न होते हुए। बिना अधिकार के। पद—अनधिकार चर्चा=जिस विषय का ज्ञान न हो, उस पर बोलना। अनधिकार चेष्टा=ऐसे काम या बात के लिए की जानेवाली चेष्टा या प्रयत्न जो अपने अधिकार के बाहर हो। जैसे—किसी दूसरे के घर में अकारण या बलपूर्वक जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनधिकारिता  : स्त्री० [सं० अनधिकारिन्+तल्-टाप्] अनाधिकारी होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० न-अधिकारिन्, न० त०] १. वह जिसे अधिकार प्राप्त न हो। अधिकारी या विपर्याय। २. वह जो किसी विषय का विशेषज्ञ या अधिकारी न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनधिकृत  : वि० [सं० न-अधिकृत, न० त०] १. जिसके लिए अधिकार न मिला हो। २. जो अधिकार या वश में न किया गया हो। जो आधिकारिक न हो। जैसे—अनधिकृत विज्ञप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ