लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनत  : वि, [सं० न० त०] १. न झुकनेवाला। २. जो झुका न हो। फलतः सीधा। ३. जो नम्र न हो। अनम्र। ४. हठी। ५. दृढ़। क्रि० वि० [सं० अन्यत्र] अन्य स्थान पर। किसी और या दूसरी जगह। उदाहरण—अति रस-लुब्ध स्वान जूठनि ज्यों, अनत नहीं चित्त राख्यौ।—सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनति  : वि० [सं० न-अति, न० त०] जो अति (अधिक या बहुत) न हो। कुछ। थोड़ा। जैसे—अनति दूर (=थोड़ी दूर)। स्त्री० [सं० न-नति, न० त०] १. न झुकने की क्रिया या भाव। २. अनम्रता। ३. घमंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनतिक्रमणीय  : वि० [सं० न-अतिक्रमणीय, न० त०] १. जिसका अतिक्रमण या उल्लंघन न हो सकता हो। २. जिसका अतिक्रमण करना उचित न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ