लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनंग  : वि० [सं० न-अंग, न० ब०] जिसका अंग या शरीर न हो। अशरीरी। देह-रहित। पुं० १. कामदेव। २. आकाश। ३. मन। वि० अनंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंग-क्रीड़ा  : स्त्री० [सं० न० त०] १. काम-क्रीड़ा। रति। २. छंद शास्त्र में, मुक्तक नामक विषय वृत्त के दो भेदों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगद  : वि० [सं० अनंग√दा (देना) +क] काम-वासना उत्पन्न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगना  : अ० [सं० अनंग=शरीर रहित] शरीर की सुधि छोड़ना। सुध-बुध भूलना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगवती  : स्त्री० [सं० अनंग√मतुप् ,वत्व, डीष्] काम-वासना से युक्त स्त्री०। कामवती। कामिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंग-शत्रु  : पुं० [ष० त०] कामदेव के शत्रु, शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंग-शेखर  : पुं० [ब० स०] दंडक नामक वर्ण-वृत्त का एक भेद जिसमें ३२ वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगारि  : पुं० [सं० अनंग-अरि, ष० त०] कामदेव के शत्रु, शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगी (गिन्)  : वि० [सं० अनंग√इनि] [स्त्री० अनंगिनी] बिना अंग, देह, शरीर का। अंग-रहित। पुं० १. ईश्वर। २. कामदेव। ३. कामुक व्यक्ति। उदाहरण—सूरदास यह विरद स्रवन सुनि, गरजत अधम अनंगी।—सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगीकरण  : पुं० [सं० न०-अंगीकरण, न० त०] [भू० कृ० अनंगीकृत] १. अंग-रहित या अनंगी करने की क्रिया या भाव। २. अंगीकार न करने की क्रिया या भाव। ३. उत्तरदायित्व न लेते हुए अग्राह्वा करना। (रिप्यूडिएशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगुरि  : वि० =अनंगुलि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनंगुलि  : वि० [सं० न-अंगुलि, न० ब०] जिसे उँगलियाँ न हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ