लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अतीत  : वि० [सं० अति√चर् (गति) +क्त] [क्रि० अतीतना] १. समय के विचार से जो गत बीत या समाप्त हो चुका हो। २. बीते हुए समय से संबंध रखनेवाला। जैसे—अतीत, स्मृतियाँ। ३. जिसका अस्तित्व या सत्ता नष्ट हो चुकी हो। मृत। ४. माया-मोह आदि से रहित। क्रि० वि० परे। बाहर। दूर। पुं० [सं० अतिथि] १. एक प्रकार के साधु या त्यागी भिक्षुक। २. सभी साधु सन्यासी, योगी आदि। ३. संगीत में वह स्थान जो सम से दो मात्राओं के उपरान्त आता है। ४. तबले के किसी बोल या टुकड़े की सम से आधी या एक मात्रा से पहले समाप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतीतना  : अ० [सं० अतीत] गुजरना। बीतना। सं० १. व्यतीत करना। बिताना। छोड़ना। त्यागना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ