लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अतिपात  : पुं० [सं० अति√पत् (गति) +घञ्] १. हिंसा, विशेषतः गृहस्थों द्वारा अनजान में नित्य होनेवाली जीव हिंसा। २. अव्यवस्था। ३. विघ्न। ४. नियम या मर्यादा का उल्लंघन। ५. (समय का) बीत जाना। ६. घटना। ७. दुर्व्यवहार। ८. विरोध। ९. दुष्प्रयोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिपातक  : पुं० [सं० अत्या० स०] धर्मशास्त्र में बताये नौ पातकों में से सबसे बड़ा पातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिपाती (तिन्)  : वि० [सं० अति√पत्+णिनि] अतिपात करनेवाला या आगे बढ़ जानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिपात्य  : वि० [सं० अति√पत्+णिच्+यत्] स्थगित किए जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ