लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अड़ा  : पुं० [हिं० अड़ा] ठहरने, बैठने या रुकने का स्थान। उदाहरण—निचिंत बैठे तेहि अड़ा।—जायसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ा-अड़ी  : स्त्री० [हिं० अड़ना] आपस में एक दूसरों से बढ़ने का प्रयत्न। होड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ाड़  : पुं०=अराड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ान  : पुं० [सं० अडृ=समाधान] १. अड़ने की अवस्था या भाव। २. अड़ने, ठहरने या रुकने का स्थान। पड़ाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ाना  : स० [हिं० आड़] १. बीच में कोई चीज इस प्रकार फँसाना या लगाना कि किसी की गति या मार्ग रुक जाय। फँसाने या रोकने के लिए बीच में कुछ लगाना। २. बाधा या विघ्न उपस्थित करना। ३. उलझाना। ४. गिरती हुई चीज रोकने के लिए उसके नीचे टेक लगाना। पुं० वह लकड़ी जो गिरती हुई छत या दीवार आदि को गिराने से बचाने के लिए उसके नीचे लगाई जाती है। चाँड। टेक। पुं० [?] सम्पूर्ण जाति का एक राग जो आधी रात के समय गाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ानी  : स्त्री० [हिं० अड़ाना=अटकाना] १. वह चीज जो किसी क्रिया को रोकने के लिए उसके मार्ग में रखी या लगाई जाए। २. लकड़ी की वह गुल्ली जो खिड़कियों, दरवाजों आदि को बन्द होने से रोकने के लिए चौखट और पल्ले के बीच में लगाई जाती है। ३. कुश्ती का अडंगा नामक दाँव या पेच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ायता  : वि० [हिं० अड़ाना या आड़] १. आड़ या ओट करनेवाला। २. शरण देनेवाला रक्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ार  : वि० [सं० अराल] तिरछा। टेढ़ा। पुं० [सं० अट्ठाल=बुर्ज, ऊँचा स्थान] १. समूह। ढेर। २. बिक्री के लिए रखा हुआ ईधन का ढेर। ३.लकड़ी या ईधन की दुकान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ारना  : स०=डालना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अड़ाल  : पुं० [सं० ] एक प्रकार का नाच, जिसे मयूर नृत्य भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ