लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अटका  : पुं० [उड़ि० आटिका=हाँड़ी] जगन्नाथ जी को भोग के रूप में चढ़ाया हुआ भात और उसकी दक्षिणा। पुं० १. अटक। २. कमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अटकाना  : स० [हिं० ‘अटकना' का स०] १. किसी को जाने, बढ़ने या कोई काम न करने देना। रोकना। २. ठहराना। ३. अडंगा लगाना। बाधा पहुँचाना। ४. किसी के साथ अस्थायी रूप से लगाये रखने के लिए कुछ जोड़ना, बाँधना या लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अटकाव  : पुं० [हिं० अटक] १. अटकने या अटकाने की क्रिया या भाव। २. रुकावट। रोक ३. अड़चन। बाधा। ४. विघ्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ