लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अजि  : वि० [सं०√अज् (गति)+इन] जाने वाला। गमन करने वाला। स्त्री० १. गति। २. गतिशीलता। ३. फेंकने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिऔरा  : पुं० [सं० आर्या-दादी, प्रा०अज्जा+सं० पुर) आजी या दादी के पिता का घर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसे जीता न जा सके। २. जिस पर किसी ने विजय न पाई हो। पुं० १. विष्णु। २. शिव। ३. चतुर्दश मन्वंतर के देवताओं का एक वर्ग। ४. बुद्ध। ५. एक प्रकार का जहर-मोहरा। ६. एक विषैला चूहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजित-नाथ  : पुं० (कर्म० स०) जैनियों के दूसरे तीर्थकर का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजित-बला  : स्त्री० (ब० सं० ) एक जैन देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिता  : स्त्री० [सं० अजित=टाप्) भादों बदी एकादशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजितेन्द्रिय  : वि० [सं० अजित-इंद्रिय, ब० स०) जिसने अपनी इंद्रियों को वश में न किया हो। फलतः असंयमी तथा इंद्रिय-लोलुप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिन  : पुं० [सं० √अज् (फेंकना) +इनच्) १. खाल। चर्म। २. चीते शेर, हिरण आदि का चमड़ा जो ओढ़ा या बिछाया जाता है। मृगछाला। ३. मृग (शेर, चीते, हिरण आदि पशु) ४. चमड़े का थैला। ५. धौंकनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिया  : वि० (हिं० आजा=दादा) जो संबंध के विचार से आजा के पद का हो। जैसे—अजिया ससुर, अजिया सास आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिर  : पुं० [सं०√अज्+किरन) १. आँगन। सहन। २. खुली हुई जमीन या मैदान। ३. हवा। ४. शरीर। ५. मेढ़क। ६. छछूंदर। वि० १. तीव्र। तेज। २. चंचल। चपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिरवती  : स्त्री० [सं० अजिर+मतुप्-वत्व-डीप्) वह नदी जिसके किनारे श्रावस्ती नगर बसा था, तथा जिसे आजकल राप्ती कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिरा  : स्त्री० [सं० अजिर=टाप्) १. अजिरवती। २. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिरीय  : वि० [सं० अजिर+छ-ईय) अजिर-संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिह्व  : वि० [सं० न० ब०] जिसे जीभ न हो। जैसे—मेढ़क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अजिगर्त  : पुं० [सं० अजी (गमन)-गर्त, ब० स०) १. एक ऋषि जो शुनः शेफ के पिता थे। २. साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ