लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अच्छि  : स्त्री० [सं० अक्षि) आँख। उदाहरण—अच्छिनि उधार ऊधौ करहु प्रतच्छ लच्छ इति पसु पच्छिनि हूँ लाग है लगन मैं—रत्नाकर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिद्र  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसमें छेद या छिद्र न हो। २. जिसमें त्रुटि, दोष आदि न हों। निर्दोष। ३. जो भग्न न हो। अखंडित। पुं० १. ऐसा कार्य जिसमें कोई त्रुटि या दोष न हो। २. एक-सी बनी रहने की दशा या स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन  : अव्य० [सं० अस्मिन्वने श्रणे) १ शीघ्रता पूर्वक। २. अभी। उदाहरण—दरस हेत तिय लिखति पीय सियरावहु अच्छिन-सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन्न  : वि० [सं० न० त०] १. जो छिन्न (काटा, तोड़ा, फोड़ा) न गया हो। २. जिसे विभक्त न किया गया हो। ३. जिसके टुकड़े न किये जा सकते हो। अवियोज्य। (इनसेप, रेबल) ४. जो किसी एक ठीक या निश्चित क्रम से चलें। ५. अटूट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन्न-पत्र  : पुं० [सं० न० ब०] १. वह वृक्ष जिसकी पत्तियाँ किसी ऋतु में झड़ती न हों। सदा बहार पेड़। २. ऐसे पक्षी जिनके पर कटे न हों या काटे न गये हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिन्नपर्ण  : पुं०=अच्छिन्न-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिय  : वि० =अच्छा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छिर  : पुं० [सं० अक्षर) १. अक्षर। २. निमन्त्रण पत्र। उदाहरण—वंचि विचारिए दाहिमा निमित्त अच्छिर नूत-चन्द्रवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ