लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अचेतन  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसमें चेतना या ज्ञान न हो। २. जिसमें जीवन या जीवनी शक्ति न हो। पुं० [सं० न० त०] १. जड़ पदार्थ। २. मनोविज्ञान में मन का वह नीचे दबा हुआ सुप्त-प्राय अंश जिसमें ऐसी धारणाएँ, भाव-विचार, संस्कार आदि पड़े-पड़े अपने कार्य करते रहते हैं, जिनका पूरा प्रत्यक्ष और स्पष्ठ भान मनुष्य को नहीं होता। (सबकाँन्शेन्स) विशेष— (क) वस्तुतः यह होता तो चेतन (मन) का बहुत बड़ा अंग या अंश ही है परन्तु लोक व्यवहार में चेतन का प्रयोग उसके उसी थोड़े से अंग या अंश के लिए होता है जिसका सब लोगों को सदा और सहज में अनुभव और परिज्ञान होता रहता है। शेष सारा अंश अचेतन ही कहलाता है। (ख) इसका प्रयोग प्रायः मन के पहले रूप में होता हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अचेतनक  : वि० [सं० अचेतन+क्विप्+ण्वुल्-अक) अचेत या बेहोश रहने वाला। (एनीस्थेटिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अचेतना  : स्त्री० [सं० न० त०] चेतना न होने या न रहने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अचेतनीयकरण  : पुं० [सं० अचेतन√ कृ+च्वि+ल्युट्-अन) चिकित्सा में, औषधि से शरीर के किसी अंग या भाग को निश्चेष्ट या सुन्न करने की क्रिया या भाव। (एनीसथेस्सि)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ